फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Due to the depleting water level, the Horticulture Department is giving grants to the farmers on horticulture crops

घटते जलस्तर के चलते बागवानी विभाग किसानों को बागवानी की फसलों पर दे रहा अनुदान

Sat, 25 Jun 2022 08:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 08:51 PM IST
विज्ञापन
Due to the depleting water level, the Horticulture Department is giving grants to the farmers on horticulture crops
किसानों को खेतों में जाकर बागवानी की फसलों के बारे में जानकारी देते हुए जिला बागवानी सलाहकार। सं - फोटो : Jind
जींद। घटते जल स्तर के चलते धान की जगह बाग लगाने के लिए बागवानी विभाग द्वारा किसानों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अंतर्गत सामान्य दूरी वाले बाग जिसमें बेर, चीकू, लीची, आवंला, आडू के लिए कुल लागत का 50 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि अनुदान के रूप में दी जाएगी।
विज्ञापन

योजना के तहत इन बागों में प्रति एकड़ 95 पौधे लगाए जा सकते हैं। इसकी कुल लागत 65 हजार रुपये प्रति एकड़ है, जिसमें से 32500 रुपये की राशि अनुदान के रूप में दी जाएगी। इसमें पहले साल साढ़े 19 हजार रुपये व दूसरे और तीसरे साल साढ़े छह हजार रुपये अनुदान राशि के रूप में दिए जाएंगे। इसके अलावा सघन बाग लगाने के लिए एक लाख रुपये की लागत खर्च आएगा। इसमें से 50 हजार रुपये अनुदान के रूप में किसानों को दिए जाएंगे। पहले साल 30 हजार रुपये व दूसरे और तीसरे साल दस-दस हजार रुपये अनुदान राशि के रूप में दिए जाएंगे। संघन बाग में प्रति एकड़ 111 पौधे लगाए जा सकते हैं। इसमें आम, अमरूद, नींबू, अनार, नाशपति, अंगूर, पपीता व ड्रैगन फ्रूट को शामिल किया गया है। इसके अलावा टिंशु कल्चर खजूर के बाग लगाने पर दो लाख रुपये की लागत खर्च होगी, जिसमें से बागवानी विभाग द्वारा किसानों को एक लाख 40 हजार रुपये अनुदान के रूप में दिए जाएंगे। इसमें से पहले साल 84 हजार रुपये व दूसरे और तीसरे साल 28-28 हजार रुपये अनुदान के रूप में दिए जाएंगे। इसके अलावा पौधा जाल प्रणाली के अंतर्गत बाग लगाने पर कु ल एक लाख 40 हजार रुपये की लागत खर्च होगी, जिसमें 70 हजार रुपये अनुदान के रूप में दिए जाएंगे। यह अनुदान राशि एक मुश्त किसान को दी जाएगी। इसमें मुख्य रूप से अमरूद का बाग शामिल है।
विज्ञापन

विभाग द्वारा किसानों को बागवानी के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। एक किसान अधिकतम दस एकड़ में बाग लाने के लिए अनुदान प्राप्त कर सकता है। इच्छुक किसान विभाग के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए किसान जिला बागवानी कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--डॉ. विजय पानू, जिला बागवानी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed