फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Due to non-lifting, the agents locked the Uchana Mandi gate

Jind News: उठान नहीं होने के कारण आढ़तियों ने उचाना मंडी गेट पर जड़ा ताला

Sat, 22 Apr 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 22 Apr 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Due to non-lifting, the agents locked the Uchana Mandi gate
उचाना। उचाना की अनाजमंडी से गेहूं का सही तरीके से उठान नहीं होने के विरोध में मंडी आढ़तियों ने मंडी गेट के साथ-साथ दुकानों पर ताले लगा। इसके बाद उठान का ठेका लेने वाले ठेकेदार ने खरीद केंद्रों काब्रछा, घोघड़ियां, छात्तर तथा मांगलपुर से उठान का कार्य शुरू करने का प्रयास किया, यहां भी आढ़तियों ने उठान को रोक दिया और ताले लगा दिए। इसके बाद आढ़तियों ने उपमुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। शाम को सात बजे ठेकेदार ने कहा कि जिस प्रकार उठान की प्रक्रिया आढ़ती चाहेंगे, उसी तरह से होगी, इसके बाद आढ़तियों ने ताले खोले।
विज्ञापन

मंडी प्रधान बलराज उचाना ने बताया कि उठान का ठेका लेने वाला ठेकेदार अपनी मनमानी कर रहा था। जिस प्रकार आढ़तियों ने उठान की प्रक्रिया व नियम बनाए थे, वह उस हिसाब से नहीं चलकर अपनी मनमर्जी से उठान कर रहा था। इससे आढ़तियों में रोष फैल गया तथा उन्होंने शनिवार शाम को पांच बजे अनाजमंडी गेट पर ताले लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद ठेकेदार ने अन्य खरीद केंद्रों काब्रछा, घोघड़ियां, छात्तर व मांगलपुर से उठान की कोशिश की लेकिन वहां पर आढ़तियों ने मना कर दिया। आढ़तियों ने कहा कि उठान के लिए जो प्रक्रिया बनाई गई है, उसी प्रक्रिया अनुसार उठान होना चाहिए, इसके लिए ठेकेदार ने मना कर दिया। जब अनाजमंडी व खरीद केंद्रों से उठान नहीं होने दिया तो शाम को सात बजे ठेकेदार ने आढ़तियों द्वारा बनाई गई प्रक्रिया के अनुसार ही उठान करने की बात कही। इसके बाद आढ़तियों ने मंडी के ताले खोले और उठान प्रक्रिया शुरू करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed