फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Due to farmer agitation, Delhi-bound bus stopped operating after 15 days

किसान आंदोलन के चलते दिल्ली जाने वाली बस का परिचालन 15 दिन बाद ही हुआ बंद

Mon, 30 Nov 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Due to farmer agitation, Delhi-bound bus stopped operating after 15 days
अपने गंतव्य जाने के लिए बस स्टैंड परिसर में पहुंचे यात्री। संवाद - फोटो : Jind
किसान आंदोलन के कारण जींद से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों का संपर्क टूट गया है। जींद से दिल्ली जाने वाली बसें बीच रास्ते ही लौट रही हैं, जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी हो रही है। किसान आंदोलन के कारण जींद से गोहना, सोनीपत होकर दिल्ली जाने रोडवेज बस 15 दिन बाद ही बंद हो गई है। जींद से सोनीपत होकर दिल्ली जाने वाली बस 11 नवंबर को शुरू की गई थी, जो किसान आंदोलन के कारण 26 नवंबर से ही बंद पड़ी है। वहीं जींद से रोहतक से बहादुरगढ़ होकर दिल्ली जाने वाली बस भी बंद हो गई है। रोहतक रूट पर जींद से दिल्ली के लिए आठ से दस बस चलती हैं, जो किसान आंदोलन के कारण अब केवल बहादुरगढ़ तक ही जा पाती हैं। वहीं गोहाना, सोनीपत से होकर दिल्ली जाने वाली बस भी सोनीपत से ही लौट रही है। इसके अलावा गुरुग्राम जाने वाली बस को भी वाया झज्जर निकाला जा रहा है। रोहतक रूट से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बहादुरगढ़ से मेट्रो का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं सोनीपत रूट से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सोनीपत से दिल्ली के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में 26 नवंबर को दिल्ली कूच करने की घोषणा की थी। 25 नंवबर को नरवाना के दातासिंह वाला बॉर्डर पर पंजाब के किसान दिल्ली जाने के लिए पहुंचे तो वहां प्रशासन द्वारा बैरिकेड व पत्थर लगाकर उनका रास्ता रोक दिया था। 27 नवंबर को सरकार ने किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति दे दी। 27 नवंबर को किसान नरवाना से चलकर जुलाना में रुके। 28 नवंबर को किसान दिल्ली जाने के लिए जुलाना से निकले तो अगले दिन किसानों ने बहादुरगढ़ के पास डेरा डाल लिया। किसान आंदोलन के कारण दिल्ली में जाम की स्थिति है। इस कारण जींद से दिल्ली जाने वाली बसों का परिचालन रोक दिया है। दिल्ली जाने वाली बस बीच रास्ते से ही वापस लौट रही हैं, जिस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थिति सामान्य होने के बाद दिल्ली के लिए भेजी जाएंगी बस
अभी किसान आंदोलन के कारण दिल्ली में जाम की स्थिति है। इस कारण जींद से दिल्ली जाने वाली बस बहादुरगढ़ व सोनीपत तक ही जा रही हैं, जैसे ही स्थिति सामान्य होगा बसों का परिचालन दिल्ली तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजेंद्र सिंह, रोडवेज जीएम, जींद डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed