फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Due to electricity theft, line loss increased by 1.47 percent more than last year

Jind News: बिजली चोरी के कारण पिछले वर्ष से 1.47 प्रतिशत ज्यादा बढ़ा लाइनलाॅस

Wed, 19 Feb 2025 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 19 Feb 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Due to electricity theft, line loss increased by 1.47 percent more than last year
18जेएनडी20-जींद सर्कल में अधीक्षण अभियंता कार्यालय।
जींद। जिले में बिजली लाइन लॉस घटने की बजाय बढ़ रहा है। लाइन लोस कम करने के लिए बिजली निगम लगातार प्रयास कर रहा है, लेकिन लाइन लोस में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में इस साल जिले का बिजली लाइन लोस 33.34 प्रतिशत के आंकड़े पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल 31.87 प्रतिशत था, जिससे इस बार 1.47 प्रतिशत ज्यादा है। सब डिविजन अनुसार जींद में सबसे ज्यादा 37.41 प्रतिशत है और सबसे कम सफीदों सब डिविजन में 16.54 प्रतिशत है। लाइन लोस बढ़ने का अहम कारण बिजली की चोरी होना है। हालांकि बिजली चोरी की वारदातें रोकने के लिए निगम की टीमें लगातार छापेमारी करती हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद भी उपभोक्ता बिजली चोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। हालांकि निगम ने दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना लागू की हुई है, जिसके तहत खराब मीटर बदलने, गरीबी रेखा से नीचे रहने वालों को नए कनेक्शन देने, जरूरत के अनुसार 11 हजार की नई लाइन बिछाने, एलटी लाइन पर केबल बिछाने का काम किया जा रहा हैं। वहीं निगम बिजली चोरों को पकड़ भी रही है।
विज्ञापन

बिजली निगम के आंकड़ों के अनुसार जींद डिविजन में सबसे ज्यादा चोरी की वारदातें हो रही हैं। इसी कारण जींद डिविजन का लाइन लॉस 37.41 प्रतिशत पर पहुंच गया है। वहीं जींद के नगूरां सब डिविजन में 40.35 प्रतिशत, जुलाना सब डिविजन में 54.04 प्रतिशत, सब डिविजन नंबर-2 में 39.38 प्रतिशत, सब डिविजन नंबर-1 33.20 प्रतिशत, ओपी शहरी सब डिविजन में 16.61 प्रतिशत लाइन तक पहुंच गया है। इसके अलावा शहरी नरवाना में 35.99 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्र में 50.66 प्रतिशत, उचाना में 30.41 प्रतिशत, गढ़ी सब डिविजन में 27.99 प्रतिशत लाइन लोस पहुंच गया है। सफीदों शहरी सब डिविजन में 13.56 प्रतिशत है। वहीं ग्रामीण सफीदों में 13.30 प्रतिशत है। वहीं पिल्लूखेड़ा सब डिविजन में 14.58 प्रतिशत है।

18जेएनडी20-जींद सर्कल में अधीक्षण अभियंता कार्यालय।

18जेएनडी20-जींद सर्कल में अधीक्षण अभियंता कार्यालय।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed