फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Due to domestic dispute, maternal side attacked, three injured

Jind News: घरेलू कलह के चलते मायका पक्ष ने किया हमला, तीन घायल

Tue, 18 Feb 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 18 Feb 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Due to domestic dispute, maternal side attacked, three injured
जींद। घरेलू कलह के चलते रतन कॉलोनी में महिला ने अपने मायके वालों को बुला पति, सास तथा ससुर पर हमला कर घायल कर दिया। शहर थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर पुत्रवधु सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

रतन कॉलोनी निवासी नीरज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ फरवरी को बीमार मां की सेवा को लेकर उसकी पत्नी मोनिका के साथ कहासुनी हो गई। दोपहर बाद मोनिका ने अपने मायका पक्ष को फोन कर बुला लिया। उन्होंने घर में घुस कर उसके पिता पर हमला कर दिया और टांग को तोड़ दिया। जब मां उसको बचाने पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब वह मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर घायल कर दिया। पड़ोसियों के मौके पर पहुंचने के चलते आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने नीरज की शिकायत पर मोनिका, महेंद्र, फूलकली, दीपक, रोहित और रवि के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed