फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Chandigarh-Udaipur Express to run up to Ambala; passengers to face inconvenience.

Jind News: अंबाला तक चलेगी चंडीगढ़-उदयपुर एक्सप्रेस, यात्रियों को होगी परेशानी

Sat, 26 Sep 2026 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh-Udaipur Express to run up to Ambala; passengers to face inconvenience.
फोटो 25जेएनडी23-रेलवे जंक्शन जींद, जहां से उदयपुर-चंडीगढ़ इंटरसिटी आवागमन करती है। संवाद - फोटो : 1
जींद। चंडीगढ़ में तकनीकी कार्य के लिए ब्लॉक लिए जाने के कारण जींद जंक्शन से होकर गुजरने वाली चंडीगढ़-उदयपुर सिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन निर्धारित तिथियों पर प्रभावित रहेगा। ट्रेन पूरी तरह रद्द नहीं होगी बल्कि अंबाला कैंट और चंडीगढ़ के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ऐसे में यात्रियों को अंबाला से आगे का सफर दूसरे साधन से करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर 20989 उदयपुर-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस 26 और 30 सितंबर तथा 3, 7, 10 और 14 अक्टूबर को उदयपुर से चलकर अंबाला तक ही जाएगी। वहीं ट्रेन नंबर 20990 चंडीगढ़-उदयपुर सिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 27 सितंबर तथा 1, 4, 8, 11 और 15 अक्टूबर को चंडीगढ़ के बजाय अंबाला से रवाना होगी।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 20990 चंडीगढ़ से सुबह 11:20 बजे चलकर अंबाला, कुरुक्षेत्र और कैथल होते हुए दोपहर करीब 3:18 बजे जींद जंक्शन पहुंचती है। यहां दो मिनट ठहराव के बाद ट्रेन रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, अलवर, जयपुर और अजमेर होते हुए उदयपुर जाती है। वहीं ट्रेन नंबर 20989 उदयपुर से दोपहर 4:05 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:08 बजे जींद पहुंचती है। दो मिनट रुकने के बाद यह कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला होते हुए चंडीगढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे जंक्शन अधीक्षक जेके कुंडू ने बताया कि चंडीगढ़ में तकनीकी कार्य के लिए ब्लॉक लिए जाने के कारण निर्धारित तिथियों पर चंडीगढ़-उदयपुर सिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित रहेगा। ऐसे में यह ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन के संचालन की जानकारी जांच लेने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed