फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Devotees offered prayers and sought the blessings of Maa Jayanti Devi.

Jind News: श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मां जयंती देवी का आशीर्वाद लिया

Sat, 26 Sep 2026 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Devotees offered prayers and sought the blessings of Maa Jayanti Devi.
25जेएनडी29: मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए श्रद्धालु। संवाद - फोटो : 1
जींद। जयंती देवी मंदिर में शुक्रवार को शुक्ल पक्ष चतुर्थी के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मां जयंती देवी का आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि चतुर्थी उत्सव के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर मां के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की। उन्होंने बताया कि धार्मिक आयोजनों से लोगों को आध्यात्मिक शांति मिलने के साथ समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव की भावना भी मजबूत होती है। कार्यक्रम के समापन के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में मंदिर से जुड़े सेवाभावी लोगों ने व्यवस्था संभाली और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed