फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   An exhibition of quotes based on Bhagat Singh's ideas was organized.

Jind News: भगत सिंह के विचारों पर आधारित उद्धरण प्रदर्शनी लगाई

Sat, 26 Sep 2026 01:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
An exhibition of quotes based on Bhagat Singh's ideas was organized.
फोटो 25जेएनडी09-सरकार के ​खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण सफाई कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी - फोटो : 1
नरवाना। शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 120वें जन्मदिवस के अवसर पर जन संघर्ष मंच हरियाणा की जिला इकाई जींद की ओर से शुक्रवार को केएम राजकीय कॉलेज के नजदीक सर्विस रोड पर उद्धरण प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में भगत सिंह द्वारा लिखे गए पत्रों और दस्तावेजों पर आधारित उद्धरण प्रदर्शित किए गए। इसका उद्देश्य मजदूरों, किसानों, विद्यार्थियों और युवाओं समेत आमजन को भगत सिंह के विचारों से अवगत करवाना था। प्रदर्शनी का उद्घाटन जन संघर्ष मंच हरियाणा की राज्य कार्यकारिणी सदस्य कॉमरेड पाल सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि भगत सिंह केवल अंग्रेजी हुकूमत से देश की आजादी नहीं चाहते थे, बल्कि शोषण और असमानता से मुक्ति वाला समाज स्थापित करना उनका लक्ष्य था। उन्होंने भगत सिंह के समाजवादी विचारों और मेहनतकश वर्ग की एकजुटता पर जोर दिया। जिला सचिव सत्यवीर सिंह ने कहा कि भगत सिंह मजदूर-किसानों के हितों की बात करते थे। उन्होंने मेहनतकश वर्ग को धर्म, जाति, क्षेत्र और अन्य आधारों पर बांटने की कोशिशों से ऊपर उठकर एकजुट होने का संदेश दिया था। जिला प्रधान राजेश कुमार ने कहा कि भगत सिंह ने अपने विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में छात्र-नौजवानों की महत्वपूर्ण भूमिका मानी थी। उन्होंने युवाओं से उनके विचारों को समझने और उनसे प्रेरणा लेने की अपील की। जिला उपप्रधान सुरेश कुमार ने भी संगठनों, मजदूरों, किसानों और युवाओं से एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्रदर्शनी में क्रांतिकारी साहित्य की पुस्तकों का स्टॉल भी लगाया गया। इस दौरान राजेश, बिट्टू, दिनेश, दिलबाग, भीष्म, शमशेर और दयानंद समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed