फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Due to a fight between two parties, a woman passing through the street got hit by shrapnel

Jind News: दो पक्षों में के झगड़े में गली से गुजर रही महिला को लगे छर्रे

Wed, 10 Jan 2024 09:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 10 Jan 2024 09:16 PM IST
विज्ञापन
Due to a fight between two parties, a woman passing through the street got hit by shrapnel
अलेवा। दिल्लूवाला गांव में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में चली गोलियों के छर्रे गली से गुजर रही महिला को लग गए। इसके कारण महिला घायल हो गई। अलेवा थाना पुलिस ने घायल महिला की शिकायत पर गांव के ही रोचक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव दिलूवाला निवासी कस्तुरी देवी ने बताया कि उसके पति की करीब 12 साल पहले मौत हो चुकी है। वह दो जनवरी को वह अपने ननदोई की मौत पर शोक जताकर वापस गांव आ रही थी। रास्ते में गांव के आंबेडकर भवन के पास उसे लोगों के लड़ाई-झगड़े की आवाज सुनाई दी। जब वह थोड़ा आगे चली तो उसे गोली चलने की आवाज सुनाई दी और उसके घुटने में दर्द हुआ और खून आता दिखाई दिया। जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो गांव का ही रोचक अपने मकान की छत पर खड़ा होकर अंधाधुंध गोलियां चला रहा था। इसमें एक गोली उसे भी लगी थी। उसके अलावा मोमी पत्नी प्रवीन और अंजली को भी गोलियों के छर्रे लग गए थे। उस समय घायल होने के कारण वह अपने बयान दर्ज नहीं करवा पाई थी। कस्तूरी ने बताया कि झगड़ा दीवान परिवार और नेकी राम परिवार के बीच था, लेकिन सूरजभान के लड़के रोचक ने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया। अलेवा थाना पुलिस ने कस्तूरी की शिकायत पर रोचक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed