फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Drug smuggling under guise of veil arrested in Jind, bundle of heroin recovered

Jind: घूंघट की आड़ में नशे की तस्करी कर रही गिरफ्तार काबू, हेरोइन की पुड़िया बरामद

Sat, 03 Feb 2024 01:15 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 03 Feb 2024 01:15 PM IST
सार

जींद के नरवाना सीआईए पुलिस ने महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। टीम को सूचना मिली कि रेवर गांव की महिला नशा तस्कर हेरोइन बेचने का धंधा करती है। इस समय वह दातासिंहवाला गांव की तरफ जाने वाले रोड पर हेरोइन की सप्लाई देने के लिए किसी का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
Drug smuggling under guise of veil arrested in Jind, bundle of heroin recovered
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद के नरवाना क्षेत्र में घूंघट की आड़ में नशे की तस्करी कर रही एक महिला को सीआईए पुलिस ने काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी महिला गांव रेवर की रहने वाली है और उसके कब्जे से पुलिस ने 13 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

विज्ञापन


नरवाना सीआईए पुलिस एएसआई अवतार सिंह के नेतृत्व में गश्त कर रही थी। तभी टीम को सूचना मिली कि रेवर गांव की महिला नशा तस्कर हेरोइन बेचने का धंधा करती है और इस समय वह दातासिंहवाला गांव की तरफ जाने वाले रोड पर हेरोइन की सप्लाई देने के लिए किसी का इंतजार कर रही है। इस पर पुलिस ने बताई गई लोकेशन पर जाकर आने-जाने वाले लोगों की चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


तभी एक महिला पुलिस टीम को देखकर वापस जाने लगी तो महिला पुलिस की सहायता से उसे राेक लिया गया और महिला पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 13 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। महिला ने शाॅल के पल्लू से पालीथिन में हेरोइन बांधी हुई थी। गढ़ी थाना पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed