फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Drug smuggler arrested with 45.6 kg of poppy seeds

Jind News: 45.6 किलो चूरापोस्त के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

Fri, 15 Nov 2024 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 15 Nov 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Drug smuggler arrested with 45.6 kg of poppy seeds
14जेएनडी39: पुलिस गिरफ्त में चूरा पोस्त के साथ पकड़ा गया नशा तस्कर। पुलिस प्रशासन
जींद। सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम ने डूमरखां गांव से 45.600 किलोग्राम चूरापोस्त के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान डूमरखां खुर्द निवासी नरेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन


सीआईए नरवाना इंचार्ज एसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि अवतार सिंह के नेतृत्व में एक टीम डूमरखां खुर्द गांव के पास मौजूद थी। इस दौरान डूमरखां खुर्द निवासी नरेश कुमार होटल की आड़ में चूरापोस्त की तस्करी करता है। इस समय अपने मकान में भारी मात्रा में चूरापोस्त रखे हुआ है। सीआईए टीम ने आरोपी के मकान पर दबिश देकर चूरापोस्त बरामद कर लिया। वह चारपाई के नीचे दो कट्टों में भरकर रखा गया था। सीआईए टीम ने राजपत्रित अधिकारी ईटीओ सुव्रत शर्मा की मौजूदगी में कट्टों का वजन करवाया तो उनमें से 45 किलो 600 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना सदर नरवाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

14जेएनडी39: पुलिस गिरफ्त में चूरा पोस्त के साथ पकड़ा गया नशा तस्कर। पुलिस प्रशासन

14जेएनडी39: पुलिस गिरफ्त में चूरा पोस्त के साथ पकड़ा गया नशा तस्कर। पुलिस प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed