{"_id":"69050aaf27a31cfd4109a934","slug":"drug-free-youth-guarantee-of-developed-india-jind-news-c-199-1-sroh1009-143180-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नशा मुक्त युवा, विकसित भारत की गारंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नशा मुक्त युवा, विकसित भारत की गारंटी
Sat, 01 Nov 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
31जेएनडी10: लॉर्ड शिवा स्कूल में नशा नहीं करने के लिए विद्यार्थियों को शपथ दिलवाते हुए। संवाद
जींद। नशा शरीर ही नहीं बल्कि समाज के लिए भी खतरा है। आज के विद्यार्थी ही कल का भविष्य हैं। नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की गारंटी है। इसलिए युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। यह बात डीएसपी संजय कुमार ने कही।
शुक्रवार को शहर के लॉर्ड शिवा मॉडल स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन ने पुलिस की पाठशाला का आयोजन कर राष्ट्रीय एकता दिवस पर नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। इसमें विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता, साइबर अपराध व यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया।
डीएसपी ने कहा कि कहा कि अगर आपके आसपास नशा बिकता है तो इसकी सूचना पुलिस को जरूर दें ताकि युवाओं की बर्बादी को रोका जा सके। आज युवा अगर नशे के खिलाफ अभियान चलाएंगे तो आगामी दिनों में देश को नशा मुक्त किया जा सकता है। नशा ही किसी देश की बर्बादी का कारण बनता है।
विज्ञापन
स्कूल डायरेक्टर दीपक शर्मा ने भी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आज देश में नशा हावी हो रही है।
इस दौरान सिंचाई विभाग से सेवानिवृत एक्सइन रामफल शर्मा ने कहा कि बच्चों को इस उम्र में नशा, साइबर, यातायात समेत अन्य सभी विषयों पर स्कूलों में ही जागरूक किया जा रहा है। इनके भविष्य में परिणाम सकारात्मक आएंगे। कार्यक्रम के अंत में डीएसपी ने पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। इस अवसर पर डायरेक्टर दीपक कौशिक, एसआई बलबीर, सिपाही पूनम व कविता मौजूद रही।
अनजान से निजी जानकारी साझा करने से बचें
नशा मुक्ति टीम के उप निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि आजकल अपराधी कॉल, सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से व्यक्तिगत जानकारी जैसे ओटीपी, पासवर्ड हासिल करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में सभी को सतर्क रहना चाहिए और किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी
वर्जन
युवा ही देश का भविष्य हैं। विद्यार्थियों में जागरूकता से ही लोगों तक बात पहुंचेगी।
विद्यार्थियों को नशे से दूर रहना चाहिए। नशे के प्रति जागरूकता बहुत जरूरी है। -पिंकी गोयल, प्राचार्य