{"_id":"62d5aae802b25e6f0900e955","slug":"drug-addiction-is-the-cause-of-most-road-accidents-asp-jind-news-rtk6527027127","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा है अधिकतर सड़क दुर्घटनाओं का कारण : एएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा है अधिकतर सड़क दुर्घटनाओं का कारण : एएसपी
विज्ञापन
सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले बच्चों को सम्मानित करते एसडीएम व एएसपी। संवाद।
- फोटो : Jind
नरवाना। एसडी पब्लिक स्कूल के सभागार में सोमवार को नशा मुक्ति विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम नीरज तथा एएसपी कुलदीप सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सेमिनार का मुख्य विषय नशा-मुक्ति एवं युवाओं को जागरूकता करना रहा। छात्र-छात्राओं ने लोक नृत्य द्वारा हरियाणवी संस्कृति को दर्शाते हुए एवं लोक गीत के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
एसडीएम नीरज ने कहा कि देश का भविष्य युवाओं को माना जाता है। इसलिए देश की प्रगति के लिए युवाओं का सही दिशा में चलना बहुत ही जरूरी होता है। क्योंकि देश के संचालन में युवाओं का विशेष योगदान होता है। इसलिए युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। एएसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि देश में होने वाली दुर्घटनाओं के अधिकांश मामले नशे के कारण ही पाए जाते हैं। इसलिए नशा मुक्ति के लिए विशेष अभियान चलाने की आवश्यकता है। सेमिनार के अंत में बच्चों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
तदर्थ समिति के संयोजक जोरा सिंह ने कहा कि ऐसे सेमिनार करवाने की आज के समय में बहुत जरूरत है, क्योंकि इसके माध्यम से ही बच्चे नशा से होने वाली बुराइयों से दूर रह सकते हैं। उन्होंने प्रशासन द्वारा चलाई जा रही मुहिम की सराहना की और कहा कि आगे भी प्रशासन का सहयोग करने के लिए स्कूल स्टाफ तैयार रहेगा।