Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Drug addiction affects life: inspiration

नशा जीवन को करता है प्रभावित : सोनाक्षी

Fri, 04 Apr 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 04 Apr 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Drug addiction affects life: inspiration
03जेएनडी03-राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाते हुए स्टाफ सदस्
सफीदों। राजकीय महाविद्यालय में नशा मुक्ति पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन प्राचार्य डॉ. तनाशा हुड्डा की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में एएसपी सोनाक्षी सिंह ने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

सोनाक्षी सिंह ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके सामाजिक और पारिवारिक जीवन को भी प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि वह खुद को नशे से दूर रखें और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। साथ ही, उन्होंने विद्यार्थियों को किसी भी परिस्थिति में मुसीबत के समय पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए आवश्यक हेल्पलाइन नंबर 112 और 1930 के बारे में भी जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. तनाशा हुड्डा ने कहा कि नशा मुक्ति के लिए समाज के हर वर्ग को जागरूक होना आवश्यक है। पुलिस विभाग से एएसआई अमित कुमार ने भी विद्यार्थियों को साइबर क्राइम विषय पर संबोधित किया और रोड सेफ्टी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों से अवगत कराया और सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार अपनाने की सलाह दी। उनके साथ उनकी टीम के सदस्य शहर थाना सफीदों प्रभारी दिनेश कुमार, रीना और मंजू भी मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉ. हरिओम, डॉ. सरला सहारावत, डॉ. अंजू शर्मा और बलविंदर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed