फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   DRM gets angry over slow pace of construction work

Jind News: निर्माण कार्यों की धीमी गति पर नाराज हुए डीआरएम

Wed, 03 Dec 2025 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
DRM gets angry over slow pace of construction work
03जेएनडी25: टिकट काउंटर पर दिव्यांगजन खिड़की को लेकर निरीक्षण करते हुए। संवाद।
संवार न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन


नरवाना। रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे रेलवे के डीआरएम पुष्पेंद्र रमन त्रिपाठी ने स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। डीआरएम ने स्टेशन भवन से लेकर प्लेटफार्म तक चल रहे निर्माण एवं सुधार कार्यों का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। डीआरएम का यह निरीक्षण करीब एक घंटे तक चला। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि स्टेशन से संबंधित कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण की शुरुआत स्टेशन भवन के बाहरी हिस्से से हुई। डीआरएम ने भवन की स्थिति और परिसर में जारी विकास कार्यों को लेकर तैयार किए गए नक्शे को देखा। उन्होंने पूछा कि निर्माण किन-किन हिस्सों में हो रहा है और अब तक कितनी प्रगति दर्ज हुई है।
विज्ञापन

इसके बाद डीआरएम वाहन पार्किंग एरिया की ओर पहुंचे जहां बाइक पार्किंग की व्यवस्था न देखकर उन्होंने कर्मचारियों से सवाल किए। जवाब में बताया गया कि फिलहाल स्टेशन पर केवल अस्थायी पार्किंग उपलब्ध है जल्द ही बाइक के लिए अलग पार्किंग बनाई जाएगी। डीआरएम ने इसे प्राथमिकता में लेकर जल्द पूरा करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई और यात्रियों की सुविधाओं की जांच की

मुख्य द्वार पर निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने गेट के साइड में खाली पड़ी जगह को तुरंत कवर करने को कहा। उन्होंने कहा कि यह स्थान खुले रहने से स्टेशन की छवि पर असर पड़ता है। इसके बाद आधुनिक प्रतीक्षालय में सफाई और यात्रियों की सुविधाओं की जांच की गई। उन्होंने स्टेशन पर बने आधुनिक शौचालयों का भी निरीक्षण कर साफ-सफाई और समुचित रखरखाव सुनिश्चित करने के आदेश दिए। इस मौके पर एसएस रणधीर सिंह, सीनियर डीसीएम धीरज, सीनियर डीओएमजी रिजवी मौजूद रहे।



खुले पड़े सीवरेज चेंबर और मैनहोल देखकर जताई नाराजगी

स्टेशन भवन में प्रवेश करते ही डीआरएम ने टिकट काउंटर और दिव्यांगजन के लिए बनी विशेष खिड़की की समीक्षा की। उन्होंने पूछा कि दिव्यांगजन खिड़की पर कर्मचारी क्यों मौजूद नहीं है। स्टाफ ने बताया कि जब कोई दिव्यांगजन आता है तो वहीं से टिकट दे दिया जाता है। स्टेशन प्लेटफार्म पर खुले पड़े सीवरेज चेंबर और मैनहोल देखकर डीआरएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन्हें तुरंत बंद करवाया जाए ताकि किसी यात्री को दुर्घटना या परेशानी का सामना न करना पड़े।


यात्रियों को सुविधा से वंचित न रखा जाए

डीआरएम पुष्पेंद्र रमन त्रिपाठी ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नरवाना का रेलवे स्टेशन काफी आधुनिक तरीके से बनाया जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर शेड, एफओबी, व्हीकल पार्किंग व आधुनिक शौचालय जैसी सुविधाएं दी जा रही है। इन्हीं की जांच के लिए वह कार्यों के सुधार के लिए नरवाना रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की सुविधा से वंचित न रखा जाए। जल्द से जल्द कार्यों को पूरा किया जाए।

03जेएनडी25: टिकट काउंटर पर दिव्यांगजन खिड़की को लेकर निरीक्षण करते हुए।  संवाद।

03जेएनडी25: टिकट काउंटर पर दिव्यांगजन खिड़की को लेकर निरीक्षण करते हुए। संवाद।

03जेएनडी25: टिकट काउंटर पर दिव्यांगजन खिड़की को लेकर निरीक्षण करते हुए।  संवाद।

03जेएनडी25: टिकट काउंटर पर दिव्यांगजन खिड़की को लेकर निरीक्षण करते हुए। संवाद।

03जेएनडी25: टिकट काउंटर पर दिव्यांगजन खिड़की को लेकर निरीक्षण करते हुए।  संवाद।

03जेएनडी25: टिकट काउंटर पर दिव्यांगजन खिड़की को लेकर निरीक्षण करते हुए। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed