{"_id":"659c3904618af9fd630c7cbe","slug":"drivers-demonstrated-against-hit-and-run-amendment-bill-jind-news-c-199-1-sroh1006-11388-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हिट एंड रन संशोधन बिल के विरोध में चालकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हिट एंड रन संशोधन बिल के विरोध में चालकों ने किया प्रदर्शन
Mon, 08 Jan 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
-शहर में प्रदर्शन करते जिलाभर के चालक। संवाद
जींद। हिट एंड रन संशोधन बिल के विरोध में जिलेभर के चालकों ने सोमवार को शहर में प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए चालक लघु सचिवालय पहुंचे और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
धरना सभा को संबोधित करते हुए जिला प्रधान नरेंद्र बुआना, आजाद पांचाल, नरेंद्र खर्ब ने बताया कि केंद्र सरकार ने 26 दिसंबर को लोकसभा में हिट एंड रन संशोधन बिल पास किया था। इसके लागू होने से देश और प्रदेश का चालक वर्ग बर्बाद हो जाएगा। इसके विरोध में चालकों की एक जनवरी से हड़ताल चल रही है। सीआईटीयू जिला सचिव कपूर सिंह, रमेशचंद्र ने बताया कि इस बिल में प्रावधान है कि अगर कहीं पर कोई दुर्घटना हो जाती है तो बड़े वाहन चालक को घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाना होगा। अगर वह ऐसा नहीं करता तो दस साल की सजा व सात लाख रुपये का जुर्माना होगा। उन्होंने मांग की कि हिट एंड रन संशोधन बिल को तुरंत रद्द किया जाए।
कहा कि देश के 22 करोड़ चालकों को न्याय दिलाने के लिए राष्ट्रीय चालक आयोग प्रदेश चालक आयोग का गठन किया जाए। पिछले एक दशक से राष्ट्रभर में प्रतिवर्ष एक सितंबर को राष्ट्रीय चालक दिवस मनाता आ रहा है। देश में तमाम दिवस घोषित है। इसलिए एक सितंबर को सरकार की तरफ से राष्ट्रीय चालक दिवस की घोषणा की जाए और सरकारी केलेंडर में लागू किया जाए। 60 वर्ष के ऊपर प्रति माह न्यूनतम वेतन दस हजार पेंशन निर्धारित की जाए। इस अवसर पर ऑल ड्राइवर कल्याण संघ के राज्य अध्यक्ष सरताज खान, सलमान खान, अमित कापड़ो, राजाराम बरसाना, अरुण शर्मा, सुरेंद्र बेनिवाल, भागल सिंह, वजीर उर्फ गोगी, टैक्सी यूनियन के जिला प्रधान नरेंद्र खर्ब, उपप्रधान महाबीर पेगां मौजूद रहे।