{"_id":"69a091aaa2910f3b39009c31","slug":"drainage-system-stalled-in-malvi-village-forcing-villagers-to-live-a-hellish-life-jind-news-c-199-1-jnd1003-149127-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मालवी गांव में निकासी व्यवस्था ठप, नारकीय जीवन जीने को ग्रामीण मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मालवी गांव में निकासी व्यवस्था ठप, नारकीय जीवन जीने को ग्रामीण मजबूर
Fri, 27 Feb 2026 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
26जेएनडी21: गली में खड़े गंदे पानी को दिखाते ग्रामीण। स्रोत: संवाद
जुलाना। क्षेत्र के मालवी गांव में जल निकासी व्यवस्था ठप होने के कारण ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। गांव की कई गलियों में गंदा पानी जमा है जिससे आवागमन बाधित हो गया है। हालात इतने खराब हैं कि स्कूली बच्चों को रोजाना गंदे पानी से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है।
धर्मेंद्र, सुधीर, अशोक आदि ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के बाद से स्थिति और भी बदतर हो गई है। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने और पानी की निकासी के उचित प्रबंध न होने से घरों के बाहर पानी जमा रहता है। कई स्थानों पर तो बदबूदार पानी कई-कई दिनों तक नहीं सूखता, जिससे मच्छरों की भरमार हो गई है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को शिकायत दी जा चुकी है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का आरोप है कि अधिकारी मौके पर आकर केवल आश्वासन देकर चले जाते हैं जबकि जमीनी स्तर पर स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
स्कूल जाने वाले बच्चों के अभिभावकों में भी रोष है। उनका कहना है कि गंदे पानी से होकर गुजरने से बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नालियों की सफाई कराई जाए और स्थायी समाधान के लिए उचित निकासी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों को इस परेशानी से राहत मिल सके।