Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dr. Sushila Jangra Honored on an International Platform

Jind News: डॉ. सुशीला जांगड़ा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिला सम्मान

Mon, 01 Jun 2026 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Dr. Sushila Jangra Honored on an International Platform
01जेएनडी02: पूर्व प्रधानमंत्री झलनाथ खनाल डॉ. सुशीला जांगड़ा की पुस्तक प्रकाश बिंदु का विमोचन क
जींद। हरियाणा की प्रतिभाशाली साहित्यकार और जींद की डॉ. सुशीला जांगड़ा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित तीन दिवसीय नेपाल-भारत साहित्य महोत्सव के दौरान उन्हें साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

महोत्सव के उद्घाटन सत्र में डॉ. सुशीला जांगड़ा ने मां भारती की वंदना प्रस्तुत की। उनकी प्रभावशाली प्रस्तुति ने समारोह में मौजूद साहित्यकारों और श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं दूसरे सत्र में आयोजित कवि सम्मेलन में उनकी चर्चित रचना रांडे का ब्याह को भी खूब सराहना मिली और श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान पुस्तक विमोचन समारोह में डॉ. जांगड़ा की नवीनतम कृति प्रकाश बिंदु का लोकार्पण किया गया। पुस्तक का विमोचन नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री झलनाथ खनाल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने साहित्य को समाज को दिशा देने वाली महत्वपूर्ण शक्ति बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुशीला जांगड़ा की यह छठी पुस्तक है। इससे पहले उनकी पांच पुस्तकें पाठकों के बीच सराहना प्राप्त कर चुकी हैं। महिला साहित्यकार के रूप में उनकी यह उपलब्धि न केवल जींद बल्कि पूरे हरियाणा की महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। महोत्सव में नेपाल, भूटान और भारत के साहित्यकारों ने साहित्य, भाषा और संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed