उचाना। राजीव गांधी महाविद्यालय में प्राचार्य के तौर पर मंगलवार को डॉ. रणवीर कौशल ने कार्यभार संभाला। कार्यभार संभालने के बाद पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए महाविद्यालय प्रांगण में पौधरोपण किया। प्राचार्य डॉ. कौशल का उच्च शिक्षा के क्षेत्र में 36 वर्ष का अनुभव रहा है। 30 वर्षों तक उन्होंने विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों में अंग्रेजी विषय के प्राध्यापक के तौर पर अपनी सेवाएं दी।
उन्होंने राजकीय महाविद्यालय नरवाना, राजकीय महाविद्यालय सफीदों, राजकीय महाविद्यालय खेड़ी चौपटा, राजकीय महाविद्यालय उकलाना एवं राजकीय महाविद्यालय उगालन में बतौर प्राचार्य के तौर पर अपनी सेवाएं दी। डॉ. कौशल ने महाविद्यालय में प्राचार्य का कार्यभार संभालने के बाद कहा कि वह सभी को साथ लेकर एक परिवार की तरह राजीव गांधी महाविद्यालय को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य आईएस लाखलान, डॉ. राजेश श्योकंद, कुमार अनिल भी मौजूद रहे।