फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dr. Bhim Rao Ambedkar was the true messiah of the poor, backward and laborers

गरीबों, पिछड़ों और मजदूरों के सच्चे मसीहा थे डॉ. भीम राव आंबेडकर

Fri, 15 Apr 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Dr. Bhim Rao Ambedkar was the true messiah of the poor, backward and laborers
जींद। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर वीरवार को जिले भर में विविध कार्यक्रम हुए। कहीं भंडारे का आयोजित किया गया तो कहीं स्वास्थ्य कैंप लगाकर मरीजों की जांच की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब गरीबों, पिछड़ों और मजदूरों के सच्चे मसीहा थे। उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान भी किया गया। रानी तालाब पर डॉ. आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा भी स्थापित की गई।
विज्ञापन

सफीदों की रविदास बस्ती में बाबा भीमराव आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह ने शिरकत की। इस मौके पर पूर्व पार्षद योगेश कुमार, कर्मवीर व रामकुमार विशेष रूप से मौजूद थे। एडवोकेट विजयपाल सिंह ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें नमन किया। एडवोकेट विजयपाल सिंह ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर सही मायनों में गरीबों, दलितों, किसानों, महिलाओं और मजदूरों के सच्चे मसीहा थे। दूसरी ओर गांव रत्ताखेड़ा में डॉ. आंबेडकर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भंडारे व स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। मुख्यातिथि आरपीआई के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील गहलावत तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व कैप्टन भीम सिंह ने शिरकत की। सामाजिक संस्था आजाद युवा संगठन द्वारा नगर की पुरानी अनाज मंडी में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर संगठन प्रधान रवि मलिक, एडवोकेट जगदीप सिंह, हिमलेश जैन, सौरव, बिंद्र, राजू, दीपक व वेद रहे।
विज्ञापन

जुलाना क्षेत्र के गांव नंदगढ़ में संघर्ष सेवा समिति ने डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती मनाई गई। इस मौके पर गांव की चौपाल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं जुलाना की अनाज मंडी में सामाजिक लोगों द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उनको याद किया गया। इस दौरान भाजपा नेता डॉ. पुष्पा तायल ने कहा कि महापुरूष किसी जाति विशेष के नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए प्ररेणा के स्त्रोत होते हैं। डॉ भीम राव आंबेडकर संविधान निमार्ता ही नहीं बल्कि एक दिग्गज अर्थशास्त्री भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed