{"_id":"5b96a1a0867a5501313c5f64","slug":"dr-ashok-tanwar-said-government-is-giving-35-to-40-per-liter-of-petrol-to-other-countries","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे देशों को 35 से 40 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल दे रही है सरकार : डॉ. अशोक तंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे देशों को 35 से 40 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल दे रही है सरकार : डॉ. अशोक तंवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
अशोक तंवर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दामों के विरोध में सोमवार को जींद में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। हालांकि कांग्रेसी नेता बंद तो नहीं करवा सके, पर अशोक तंवर ने सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। तंवर ने कहा कि हैरानी की बात है कि देश की जनता 80 रुपये प्रति लीटर से महंगा पेट्रोल खरीद रही है और केंद्र सरकार कम से कम 15 विकसित देशों को 35 से 40 रुपये प्रति लीटर की दर से पेट्रोल बेच रही है।
उन्होंने कहा कि यह देश की जनता के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों से हुई 11 लाख करोड़ रुपये की कमाई की जांच होनी चाहिए। कांग्रेस सत्ता में आने पर इसकी जांच जरूर करवाएगी। इस दौरान अशोक तंवर ने कहा कि बिहार में यदि बंद के दौरान हिंसा हुई है तो वह दुर्भाग्यपूर्ण है।
इनेलो ने भाजपा के कहने पर किया बंद
इस दौरान अशोक तंवर ने कहा कि इनेलो ने भाजपा के कहने पर ही बंद किया, लेकिन उसे लोगों का समर्थन नहीं मिला। इससे साफ हो गया है कि प्रदेश की जनता अब कांग्रेस पार्टी के साथ है।