{"_id":"679bc2a1a758490c810d28cb","slug":"dpiu-meeting-held-in-samagra-shiksha-abhiyan-office-jind-news-c-199-1-jnd1002-129248-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय में हुई डीपीआईयू बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय में हुई डीपीआईयू बैठक
विज्ञापन
30जेएनडी13-डीपीआईयू बैठक में भाग लेते हुए सदस्य।
- फोटो : हाईवे पर दही चौकी में लगा जाम।
जींद। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. सुभाष वर्मा की अध्यक्षता में जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय में डीपीआईयू(जिला परियोजना क्रियान्वयन इकाई) बैठक का आयोजन किया गया। इसमें डीपीआईयू सदस्यों ने कक्षा पहली से पांचवीं के विद्यार्थियों को स्थाई ज्ञान देने के उद्देश्य से फाउंडेशनल लिट्रेशी एंड नयुमरेशी की ओर से मासिक बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इसमें प्रत्येक बच्चे को पांचवीं कक्षा के अंत तक पढ़ने, लिखने व अंकगणित को सीखने की क्षमता उपलब्ध करवाई जाएगी। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि एफएलएन की गतिविधियों का शत प्रतिशत पालन किया जाए। वहीं, एफएलएन जिला समन्वयक राजेश वशिष्ठ ने दिसंबर व जनवरी का ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि यह योजना बच्चों के विकास के लिए एक अत्यधिक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। निपुण भारत योजना के माध्यम से बच्चे समय से आधारभूत शास्त्र व संख्यात्मकता का ज्ञान प्राप्त कर पाएंगे। इससे बच्चों में मानसिक व शारीरिक विकास अधिक वृद्धि से होगा।
बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा मिले और साथ ही उनमें आगे बढ़ने की प्रेरणा व प्रोत्साहन मिले, इसके लिए जिलास्तर पर कई गतिविधियों का आयोजन करवाया जा रहा है। डाइट ईक्कस प्राचार्य व जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से एफएलएन मॉडल स्कूल, मासिक निपुण पत्रिका लेख, बेस्ट प्रैक्टिस, एफएलएन विजिट, प्रिंट रिच, लो कोस्ट टीचिंग मेटीरियल, ऑनलाइन दीक्षा एप प्रशिक्षण, शिक्षक द्वारा शिक्षक संदर्शिका का प्रयोग, वर्क बुक नियमित चेक, कमजोर बच्चों को अलग से 30 मिनट का अतिरिक्त समय, शिक्षक डायरी प्रतिदिन लिखना, रीडिंग कॉर्नर, धाराप्रवाह पठन, नवाचारों का प्रयोग, क्लस्टर स्तर पर सीपीआईयू का समय-समय पर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा निरीक्षण करना, खंड स्तर पर बीपीआईयू मीटिंग का जिलास्तरीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया।