{"_id":"626440c93c12972b7f51a7bc","slug":"double-murder-accused-on-two-day-police-remand-jind-news-rtk644703345","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरे हत्याकांड का आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरे हत्याकांड का आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन
जींद। काकड़ौद गांव के दस दिन पूर्व खेत में सो रहे नसीब और जोगेंद्र की हत्या के आरोपी संदीप को पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश किया। यहां से पुलिस ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया है। इस दौरान पुलिस आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा और कस्सी बरामद करेगी।
पुलिस की पूछताछ में संदीप ने बताया कि नसीब को पहलवानी का शौकीन था। उसने कई बार खेत में नाली को लेकर हुए विवाद में उसके साथ गालीगलौज और मारपीट की थी। इसके अलावा नसीब अपनी पहलवानी के दम पर उसको चोटें मारने का प्रयास भी कर चुका था। इसके चलते उसने नसीब को मारने के लिए काफी समय पहले ही योजना बनाई थी। 13 अप्रैल रात को वह खेत में गेहूं कटवाने के लिए कंबाइन देखने गया था। जब वह नसीब व जोगेंद्र के खेत में बने कमरे के बाहर से निकला तो वह दोनों कूलर लगाकर सो रहे थे। उसने वारदात के समय शराब पी रखी थी तो उसी दौरान उसके मन में आया कि नसीब की हत्या करने का अब अच्छा समय है। इसके बाद वह घर लौटा और कस्सी व हथौड़ा लेकर आया। इसके बाद नसीब के सिर में कस्सी से वार कर दिया। नसीब के शोर मचाने पर जोगेंद्र ने उठने का प्रयास किया तो उसने खुद के बचाव के लिए उसके सिर में हथौड़े से वार कर दिया। जिसके बाद वह वापस घर चला गया और एक घंटे बाद फिर गया तो देखा तो जोगेंद्र जीवित है। उसने जोगेंद्र को मारने के लिए उसके ऊपर कस्सी से वार कर दिया। जिसके बाद वह घर चला गया और सुबह मृतक के परिजनों के साथ मिलकर उनको उठवाया ताकि किसी को शक न हो।
बाक्स
आरोपी ने कबूला हत्या का जुर्म
डीएसपी नरसिंह ने बताया कि परिजनों ने नसीब की संदीप के साथ हुई मामूली मारपीट व कहासुनी की बात बताई थी। इस पर पुलिस ने शक के आधार पर पूछताछ की तो संदीप ने हत्या की वारदात को कबूल लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।