फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dos and Don'ts instructions issued for parties and candidates

Jind News: पार्टियों, प्रत्याशियों के लिए जारी किए डूज एंड डोंट्स के निर्देश

Wed, 18 Sep 2024 02:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 18 Sep 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Dos and Don'ts instructions issued for parties and candidates
जींद। भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों के लिए चुनाव के दौरान क्या करना है और क्या नहीं (डूज एंड डोंट्स) के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक इनका पालन करना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि सभी दलों और चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को सार्वजनिक स्थानों जैसे कि मैदान और हेलिपैड निष्पक्ष रूप से उपलब्ध होने चाहिए। किसी भी आधिकारिक काम को चुनाव प्रचार या चुनावी गतिविधियों के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए। वित्तीय या अन्य किसी प्रकार का कोई प्रलोभन मतदाता को नहीं दिया जाना चाहिए। मतदाताओं की जाति या सांप्रदायिक भावनाओं के आधार पर कोई अपील नहीं की जानी चाहिए। न ही कोई ऐसी गतिविधि की जानी चाहिए जिससे विभिन्न जातियों, समुदायों, धार्मिक और भाषायी समूहों के बीच द्वेष पैदा हो। राजनीतिक दलों को यह सलाह दी जाती है कि वे नकद लेन-देन से बचें। अपने उम्मीदवार, एजेंट, कर्मियों और पदाधिकारियों को निर्देश दें कि चुनाव के दौरान वे बड़ी मात्रा में नकद राशि अपने साथ न रखें।
विज्ञापन


जुलूस के कारण यातायात बाधित न हो

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि किसी भी जुलूस को शुरू करने और समाप्त करने के समय व स्थान तथा मार्ग को अग्रिम रूप से फाइनल किया जाना चाहिए। पुलिस अधिकारियों से पूर्व अनुमति लेनी चाहिए। जुलूस के कारण यातायात बाधित नहीं होना चाहिए। शांतिपूर्ण और व्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी चुनाव अधिकारियों का सहयोग करना चाहिए। चुनाव में लगे सभी राजनीतिक कार्यकर्ताओं को बैज या पहचान पत्र दिखाना होगा। मतदाताओं को जारी अनौपचारिक पहचान पर्ची सादे (सफेद) कागज पर होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed