फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Door-to-door investigation started regarding Glanders in Vishwakarma Colony of Jind

Jind: ग्लैंडर्स को लेकर विश्वकर्मा कॉलोनी में घर-घर जांच शुरू, 33 बुखार पीड़ित लोगों के लिए नमूने

Sat, 19 Nov 2022 10:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 19 Nov 2022 10:39 PM IST
सार

घोड़ा पालने वाले लोगों की विश्वकर्मा कॉलोनी में अधिक संख्या है। विश्वकर्मा कॉलोनी में एक घोड़े में ग्लैंडर्स की पुष्टि हुई है। जिन लोगों ने घोड़े पाले हैं, उनके परिवार के सभी सदस्यों की जांच की गई।

विज्ञापन
Door-to-door investigation started regarding Glanders in Vishwakarma Colony of Jind
लोगों के सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद में विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति के घोड़े में ग्लैंडर्स बीमारी की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। यह बीमारी पशुओं से इंसानों में भी आ सकती है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विश्वकर्मा कॉलोनी में घर-घर जाकर जांच की। फिलहाल इस बीमारी से संबंधित किसी भी व्यक्ति में कोई लक्षण नहीं मिला है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा ने बताया कि सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादियान के निर्देश पर शनिवार को विश्वकर्मा कॉलोनी, बैंड मार्केट में घर-घर जाकर लोगों की जांच की गई। विश्वकर्मा कॉलोनी में एक घोड़े में ग्लैंडर्स की पुष्टि हुई है। जिन लोगों ने घोड़े पाले हैं, उनके परिवार के सभी सदस्यों की जांच की गई।
विज्ञापन


फिलहाल किसी भी व्यक्ति में कोई लक्षण नहीं मिला। बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति के शरीर पर फुंसी या चकत्ते हो जाए तो नागरिक अस्पताल में संपर्क करे। कॉलोनी के लोगों को डेंगू से बचाव के बारे में भी बताया गया। दोनों कॉलोनियों से 33 बुखार पीड़ित लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि बुखार होने पर बिना जांच के कोई भी दवाई नहीं लेनी चाहिए बल्कि नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर जांच करवानी चाहिए। चिकित्सकों की सलाह से दवा लेनी चाहिए। इस मौके पर अमरजीत, दिनेश, सोनिया, पूनम, सविता, शीला देवी, रानी, नीलम, सूरजमुखी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed