फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Don't keep complaints pending, officers should investigate seriously and resolve them: DC

शिकायतों को लंबित न रखें, गंभीरता से जांच कर समाधान करें अधिकारी : डीसी

Tue, 25 Aug 2026 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Don't keep complaints pending, officers should investigate seriously and resolve them: DC
जींद। लघु सचिवालय के सभागार में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को मौके पर ही कार्रवाई करते हुए शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नागरिकों की शिकायतें किसी भी स्तर पर लंबित न रहें और प्रत्येक मामले का नियमानुसार त्वरित समाधान किया जाए।
विज्ञापन

शिविर में सेक्टर-10 निवासी एक व्यक्ति ने धंसी हुई सड़क की समस्या का स्थायी समाधान करवाने की मांग रखी। गांव गतौली निवासी नरवीर और गांव अकालगढ़ निवासी मोहित कुमार ने नहरी सिंचाई विभाग में किए गए कार्य की बकाया राशि का भुगतान करवाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

हनुमान नगर निवासी जिले सिंह ने खेत की जमीन की निशानदेही करवाने तथा गांव विशनपुरा निवासी अनिल ने फैमिली आईडी में बिजली मीटर का विवरण अपडेट करवाने की मांग रखी। डीसी ने सभी शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जल्द आवश्यक कार्रवाई कर शिकायतों का निपटारा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीसी प्रदीप कुमार, एसडीएम सत्यवान मान, सीटीएम मोनिका रानी भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed