फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Doing yoga gives mental peace along with physical health.

Jind News: योग करने से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मिलती है मानसिक शांति

Sat, 29 Jun 2024 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 29 Jun 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Doing yoga gives mental peace along with physical health.
जींद। भारतीय योग संस्थान ने शुक्रवार को अर्बन एस्टेट स्थित जाट धर्मशाला में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया। योग संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष देसराज गुप्ता ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि भारतीय योग संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश रहे। कार्यक्रम में जिले के 400 योग साधक-साधिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय महामंत्री ललित गुप्ता ने की। मंच संचालन प्रांतीय उपप्रधान होशियार सिंह आर्य ने किया। भारतीय योग संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष देसराज गुप्ता ने खुद योगाभ्यास करवाया। कार्यक्रम में पहले योगाभ्यास और प्राणायाम करवाया गया।
विज्ञापन

देसराज गुप्ता ने कहा कि योग से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति मिलती है। योग का नियमित अभ्यास हम सबके जीवन में संतुलन और सकारात्मकता लाता है, इसलिए हम सबको यह प्रण लेना चाहिए कि योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएंगे। उन्होंने हृदय रोगों से कैसे बचा जा सकता है के बारे में बारे से बताया। राष्ट्रीय महामंत्री ललित गुप्ता ने योग मुद्रा और उनसे शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताया। इस अवसर पर हरदीप सांगवान, होशियार सिंह आर्य, गुलशन ग्रोवर, धर्मबीर दलाल व अन्य मौजूद रहे। ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed