फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Documents of 350 people got ready in the camp

Jind News: शिविर में 350 लोगों के दस्तावेज कराए तैयार

Tue, 05 Sep 2023 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 05 Sep 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Documents of 350 people got ready in the camp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जुलाना। जिला कल्याण विभाग की ओर से विमुक्त, टपरीवास, घुमंतू व अर्ध-घुमंतू जाति के नागरिकों के मूलभूत दस्तावेज बनवाने के लिए जुलाना की ब्राहमण धर्मशाला में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में इन जाति के लोगों के पहचान पत्र, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र इत्यादि बनवाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मी मौजूद रहे।

लगभग 350 लोगों के मूलभूत दस्तावेज जैसे राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, परिवार पहचान पत्र, पेंशन, वोट कार्ड, आधार कार्ड,आदि बनवाए गए या उनमें सुधार करवाया गया। ताकि उनको सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इस अवसर पर जुलाना से स्टेट सोशल मीडिया लाभार्थी योजना के प्रांत प्रमुख गौरव भारद्वाज ने कैंप में विशिष्ट अतिथि के तौर शिरकत की तथा कैंप की विस्तृत रिपोर्ट ली और लोगों की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर घुमंतू विकास बोर्ड की और से जिले के सभी कैंपों के कॉर्डिनेटर व बोर्ड के पूर्व मेंबर सुरेश दनोदा ने बताया कि ये कैंप घुमंतू विकास बोर्ड और हरियाणा सरकार मिलकर आयोजित कर रही है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सरोज देवी ने बताया की इस प्रकार के कैंप 12 सितम्बर को सफीदों और 19 सितम्बर को उचाना में भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन

05जेएनडी36: शिविर में दस्तावेज बनवाने पहुंचे विमुक्त, टपरीवास, घुमंतू अर्ध घुमंतू जाति के लोग। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed