फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Documents fail to reach the Tehsil for the second consecutive day; DC states, "If there is any issue, it will be resolved."

Jind News: तहसील में दूसरे दिन भी नहीं पहुंचे कागज, डीसी बोले, यदि कोई समस्या है तो दूर कर दी जाएगी

Thu, 23 Apr 2026 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Documents fail to reach the Tehsil for the second consecutive day; DC states, "If there is any issue, it will be resolved."
फोटो। तहसील कार्यालय में बाहर से कागज लेकर पहुंचे लोग। संवाद
जींद। तहसील कार्यालय में दूसरे दिन वीरवार को आवश्यक कागज उपलब्ध नहीं होने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह समस्या कई दिनों से बनी हुई है। प्रशासन जरा सा भी गंभीर नहीं है। वीरवार को परेशान लोग समाधान शिविर में पहुंचे।
विज्ञापन

वीरवार को कागज नहीं मिलने से परेशान लोग लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में पहुंचे। अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाया गया। इस पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि समस्या का जल्द समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

रोहताश, सतबीर, रघुबीर, रोहित का कहना है कि कागज की कमी के कारण आम जनता को अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ रही है। यह स्थिति पिछले कुछ समय से बनी हुई है। उन्होंने मांग की कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमाबंदी, इंतकाल और अन्य राजस्व संबंधी कार्यों के लिए आने वाले लोगों को मजबूरी में बाजार से पैसे खर्च कर कागज खरीदकर लाने पड़ रहे हैं। इससे न केवल उनका अतिरिक्त खर्च बढ़ रहा है बल्कि सरकारी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
तहसील में आए रामप्रभात, जयकुमार, सुनील, प्रभुदयाल, मनोहर का कहना है कि वह पहले ही सरकारी फीस जमा करते हैं लेकिन इसके बावजूद उन्हें कागज जैसी मूलभूत सुविधा भी उपलब्ध नहीं करवाई जा रही।
उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों से वे अपने कार्यों के लिए तहसील के चक्कर काट रहे हैं लेकिन कागज न होने के कारण उनका काम नहीं हो पा रहा। ऐसे में उन्हें या तो काम टालना पड़ रहा है या फिर बाजार से कागज खरीदने पड़ रहे हैं।


वर्जन
जिले की किसी भी तहसील ऐसी कोई समस्या नहीं है। वीरवार और बुधावर को भी एसडीएम से बात की थी। सभी एसडीएम के पास फंड भी है। यदि कोई छोटी-मोटी दिक्कत है तो दूर कर दी जाएगी। -मोहम्मद इमरान रजा, डीसी जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article