फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Doctors will be on strike for two days: Patients need not worry, there will be no disruption to treatment.

चिकित्सक दो दिन तक हड़ताल पर रहेंगे : मरीज बेफिक्र रहें, इलाज में नहीं होगी परेशानी

Mon, 08 Dec 2025 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Doctors will be on strike for two days: Patients need not worry, there will be no disruption to treatment.
07जेएनडी28: नागरिक अस्पताल जींद। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन की ओर से दो दिन की पूर्ण हड़ताल और अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और नागरिक अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को बिना बाधा चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की पूरी तैयारी कर ली है। हड़ताल के दौरान मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
अस्पताल प्रबंधन ने इमरजेंसी, ओपीडी और पोस्टमार्टम सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए एनएचएम, आरबीएसके, आयुष विभाग के चिकित्सकों, डेंटल सर्जनों और सेवानिवृत्ति के बाद अनुबंध पर कार्यरत चिकित्सकों की लगाई है ताकि मरीजों को तुरंत इलाज मिल सके। जरूरत पड़ने पर निजी अस्पतालों के चिकित्सकों को सेवाएं देने के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिला प्रधान एवं प्रदेश संयोजक डॉ. बिजेंद्र ढांडा ने बताया कि एसएमओ भर्ती प्रक्रिया में सुधार व एसीपी लागू करने सहित कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। सरकार की ओर से आश्वासन देने के बाद कार्रवाई न होने पर चिकित्सकों को आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हड़ताल पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगी और जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मानती तब तक यूनियन के सदस्य कार्य से दूर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सकों की हड़ताल को देखते हुए स्थिति को संभालने के लिए बैकअप के तौर पर अनुबंध पर कार्यरत वरिष्ठ चिकित्सकों को आपातकालीन और पोस्टमार्टम के लिए ड्यूटी सौंपी गई है जबकि नए डॉक्टरों व एनएचएम, आरबीएसके टीम को ओपीडी संभालने की जिम्मेदारी दी गई है।


चिकित्सकों की हड़ताल के कारण प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। निजी डॉक्टरों से भी प्रारंभिक बातचीत की गई है ताकि आवश्यकता पड़ने पर जनहित में उनकी सेवाएं ली जा सकें। खानपुर मेडिकल कॉलेज को भी अतिरिक्त डॉक्टर उपलब्ध कराने का अनुरोध भेजा गया है लेकिन अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न सभी जरूरी प्रबंध पहले ही कर दिए गए हैं।
-डॉ. सुमन कोहली, सीएमओ नागरिक अस्पताल जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed