फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Doctors will be on call on Holi, 3-3 duty assigned in emergency

Jind News: होली पर ऑन कॉल रहेंगे चिकित्सक, इमरजेंसी में 3-3 की ड्यूटी लगाई

Sat, 23 Mar 2024 01:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 23 Mar 2024 01:25 PM IST
विज्ञापन
Doctors will be on call on Holi, 3-3 duty assigned in emergency
जींद। होली पर्व को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां कर ली हैं। होली के दिन इमरजेंसी वार्ड में तीन-तीन चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा सिविल सर्जन ने इमरजेंसी वार्ड में सभी प्रकार की दवाइयों का स्टॉक रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना पर उससे निपटा जा सके। वहीं सभी चिकित्सकों को स्टेशन नहीं छोड़ने और ऑन कॉल ड्यूटी पर 24 घंटे उपलब्ध रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

होली पर हुड़दंग के कारण कई बार अप्रिय घटना तथा लड़ाई-झगड़ा होने की संभावना रहती है। छुट्टी होने के कारण काफी लोग होली की मस्ती में रहते हैं। इस कारण किसी भी अप्रिय घटना होने के बाद घायलों को तुरंत उपचार मिले व चिकित्सकों की कमी न रहे, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपना रोस्टर तैयार कर लिया है। इमरजेंसी वार्ड में सोमवार को सुबह, शाम तथा रात को चिकित्सकों की ड्यूटी का रोस्टर तैयार किया गया है। इसमें सुबह तथा शाम की शिफ्ट में तीन-तीन चिकित्सक ड्यूटी लगाने के अलावा रात में दो चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। पोस्टमार्टम के लिए अलग से एक चिकित्सक तैनात रहेगा। ऐसे में इमरजेंसी वार्ड में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आएगी। इसके अलावा ज्यादा इमरजेंसी होने पर पूरे अस्पताल के चिकित्सकों को भी बुलाया जा सकता है। कोई भी चिकित्सक छुट्टी होने के कारण अपना स्टेशन नहीं छोड़ पाएगा।
विज्ञापन

बॉक्स
इन चिकित्सकों की लगाई ड्यूटी
सोमवार को होली के दिन सुबह की शिफ्ट में मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनजीत, डॉ. कर्मवीर तथा हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश मलिक तैनात रहेंगे। शाम की शिफ्ट में डॉ. शुभम, सर्जन डॉ. चंद्रमोहन तथा हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित मोर की ड्यूटी लगाई गई है। रात के समय डॉ. अंशुल तथा हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संतलाल बेनीवाल की ड्यूटी इमरजेंसी वार्ड में रहेगी। इसके अलावा पोस्टमार्टम के लिए लैब प्रभारी डॉ. अजय चालिया की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
होली को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तरफ से पूरी तैयारियां कर ली हैं। इमरजेंसी वार्ड में सुबह-शाम को तीन-तीन चिकित्सक मौजूद रहेंगे, जबकि रात में दो चिकित्सक ड्यूटी पर रहेंगे। ऑन कॉल सभी डॉक्टर मौजूद रहेंगे। इसके अलावा दवाइयां का पूरा स्टॉक रखवा दिया है। सभी प्रकार की सुविधाएं मरीजों को मिलेंगी। -डॉ. गोपाल गोयल, सिविल सर्जन, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed