फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Doctors on Delhi blasts say the mistakes of a few are bringing disrepute to the entire profession.

Jind News: दिल्ली धमाके पर चिकित्सक बोले-कुछ लोगों की गलती पूरे पेशे को बदनाम कर रही

Wed, 12 Nov 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 12 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Doctors on Delhi blasts say the mistakes of a few are bringing disrepute to the entire profession.
12जेएनडी34: डॉ. रजनीश जैन।
जींद। जिले के चिकित्सकों ने दिल्ली में हुए धमाके में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उनका कहा है कि यह एक बेहद दुखद घटना है जिसने पूरे देश को दुख और आक्रोश से भर दिया है। इस मुश्किल समय में सभी चिकित्सक पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने कहा है कि कुछ रिपोर्टों में डॉक्टरों के कथित रूप से इस घटना में शामिल होने की बात सामने आई है जो अत्यंत निंदनीय है। संस्था ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी चिकित्सक का नाम इस मामले में सामने आता है और जांच में दोष सिद्ध होता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन


ऐसे अमानवीय कार्य न केवल समाज के भरोसे को तोड़ते हैं बल्कि पूरे चिकित्सा समुदाय की गरिमा को भी ठेस पहुंचाते हैं। संगठन का कहना है कि वह न्याय, ईमानदारी और चिकित्सा पेशे की प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
किसी चिकित्सक का नाम इस मामले में सामने आता है और जांच में दोष सिद्ध होता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। ऐसे अमानवीय या अवैधानिक कार्य न केवल समाज के भरोसे को तोड़ते हैं बल्कि पूरे चिकित्सा समुदाय की गरिमा को भी ठेस पहुंचाते हैं।-डॉ. राजेश भोला
बाक्स
समाज में चिकित्सक का पेशा सेवा का है जो लोगों के दुख को दूर कर सके लेकिन इस घटना ने चिकित्सक के पवित्र पेशे को कलंकित किया है। संवेदनशील पेशे को भी यदि संदेह की नजर से देखेंगे तो समाज के लिए बहुत ही बुरी व घातक बात होगी।-डॉ. रजनीश जैन
बाक्स
दिल्ली में हुए धमाके में कुछ चिकित्सकों के नाम आ रहे हैं। ऐसे में चिकित्सकों को बदनाम नहीं किया जाना चाहिए। चिकित्सक का काम लोगों के दर्द को कम करना और उनको राहत पहुंचाना है। इसलिए जो लोग इसमें शामिल हैं उनको कड़ी सजा मिलनी चाहिए।-डॉ. परविंद्र कौर

बाक्स
डॉक्टर हमेशा सेवा, करुणा और समर्पण की भावना से समाज के हित में कार्य करते हैं। यदि ऐसे संदिग्ध लोग धमाके में शामिल हैं तो ऐसे लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। चिकित्सक का काम लोगों के दर्द को कम करके उनको राहत पहुंचाना है। -डॉ. मोनिका जैन

12जेएनडी34: डॉ. रजनीश जैन।

12जेएनडी34: डॉ. रजनीश जैन।

12जेएनडी34: डॉ. रजनीश जैन।

12जेएनडी34: डॉ. रजनीश जैन।

12जेएनडी34: डॉ. रजनीश जैन।

12जेएनडी34: डॉ. रजनीश जैन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed