फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Doctors' meeting lasted all day, after noon the doctor apologized

पहले हुई चिकित्सकों की बैठक, दोपहर बाद डॉक्टर ने मांगी माफी

Fri, 26 Nov 2021 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Doctors' meeting lasted all day, after noon the doctor apologized
धरने को संबोधित करते कर्मचारी नेता राजबीर बेरवाल। संवाद - फोटो : Jind
जींद। शुक्रवार को आखिरकार सीएचसी खरकरामजी में हुआ एक चिकित्सक व कर्मचारी के बीच मारपीट का मामला सुलझ ही गया। दोपहर बाद चिकित्सक ने लिखित में माफी मांग ली। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर दिया जाने वाला धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

बताते चलें कि 23 नवंबर को सीएचसी खरकरामजी में तैनात सूचना सहायक अनूप ने यहां तैनात चिकित्सक डॉ. स्नेह खर्ब पर मारपीट की आरोप लगाए थे। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों ने चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया था। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने चिकित्सक के खिलाफ सदर थाने में शिकायत भी दी थी। स्वास्थ्य कर्मचारियों के समर्थन स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी तालमेल कमेटी भी उतर आई थी। तालमेल कमेटी ने शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर धरना शुरू करते हुए कहा था कि यदि चिकित्सक ने माफी नहीं मांगी तो वह स्वास्थ्य सेवाओं को ठप कर देंगे। शुक्रवार को दोपहर बाद चिकित्सक ने कर्मचारियों के बीच आकर माफी मांग ली और कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

सुबह दस बजे ही शुरू हो गई थी बैठक
सुबह दस बजे ही इस मामले को चिकित्सकों की बैठक शुरू हो गई थी। डॉ. स्नेह खर्ब ने अन्य चिकित्सकों को बताया कि उन्होंने कर्मचारी के साथ कोई मारपीट नहीं की। सभी चिकित्सकों ने सीसीटीवी फुटेज देखी, जिसमें डॉ. स्नेह खर्ब मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद सभी चिकित्सकों ने फैसला किया कि डॉ. स्नेह खर्ब को माफी मांगनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने कर्मचारियों को लिखित में माफी मांगते हुए आश्वासन दिया कि भविष्य में इस प्रकार की कोई घटना नहीं होगी। इसके बाद सभी चिकित्सक कर्मचारियों के धरने पर गए और धरने को समाप्त करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed