फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Doctors-11 defeated Night Riders to win the T20 series.

Jind News: नाइट राइडर्स को हराकर डॉक्टर्स-11 ने जीती टी-20 सीरीज

Mon, 12 Jan 2026 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Doctors-11 defeated Night Riders to win the T20 series.
12जेएनडी01: डॉक्टर्स -11 की विजेता टीम ट्रॉफी के साथ। स्रोत ​खिलाड़ी
जींद। डीपीएस गोसाई खेड़ा के मैदान में नाइट राइडर्स और डॉक्टर्स-11 के बीच आयोजित 5 मैचों की टी-20 क्रिकेट श्रृंखला सोमवार को संपन्न हई। फ्रेंडशिप कप का खिताब डॉक्टर्स -11 की टीम ने अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

डॉक्टर्स -11 की कमान डॉ. राज संभाल रहे थे, जबकि नाइट राइडर्स जींद का नेतृत्व संदीप दहिया ने किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जींद नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि डॉ. राज सैनी ने शिरकत की और विजेता टीम को ट्रॉफी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं बल्कि ये टीमवर्क, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता जैसे गुणों का भी विकास करते हैं। उन्होंने इस आयोजन को आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल बताया। इस अवसर पर नगर परिषद उपप्रधान प्रतिनिधि हरीश कौशिक, नगर पार्षद सतीश हरियाणवी, विजय गोरियाण, डॉ. जेके मान और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी
मैन ऑफ द सीरीज: डॉ. बालराज सांगवान

सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: कामदेव शर्मा

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: डॉ. अजय

सर्वश्रेष्ठ फील्डर: संदीप दहिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed