फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Do videography of candidates' meetings, processions and road shows: Daljeet

उम्मीदवारों की सभा, जुलूस, रोड-शो की करें वीडियोग्राफी : दलजीत

Wed, 11 Sep 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 11 Sep 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Do videography of candidates' meetings, processions and road shows: Daljeet
10जेएनडी17: चुनाव से जुडी विशेष टीमों के साथ बैठक करते हुए निर्वाचन अधिकारी दलजीत सिंह। संवाद
नरवाना। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम दलजीत सिंह की अध्यक्षता में एसएसटी, वीएसटी व एफएसटी टीमों तथा सभी सेक्टर ऑफिसर की विशेष बैठक लघु सचिवालय स्थित सभागार में हुई।
विज्ञापन

दलजीत सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव को पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने में एसएसटी, वीएसटी व एफएसटी टीमों की अहम भूमिका होती है, इसलिए सभी टीमें गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सबसे जरूरी है कि अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभाएं। ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। चुनाव आचार संहिता का पालन करवाने के लिए कड़ी निगरानी करें। उन्होंने कहा कि एसएसटी, एफएसटी व वीएसटी से जुडे सभी अधिकारी विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया के दौरान पुलिस विभाग की टीमों के साथ बेहतर तालमेल करके अपना कार्य करें। सभी टीमें अपना कार्य जिम्मेदारी के साथ करें। उन्होंने कहा की वीडियो सर्विलांस टीमें विधानसभा चुनाव के दौरान उम्मीदवारों के किए जाने वाले चुनाव प्रचार-प्रसार, मसलन उम्मीदवार के किए जाने वाली सभा, जुलूस, रोड शो जैसी सभी प्रकार की प्रचार की गतिविधियों की वीडियोग्राफी करना सुनिश्चित करें। साथ ही उम्मीदवारों के चुनाव कार्यालय में सभी व्यवस्थाओं, प्रबंधक तथा वितरित की जाने वाली प्रचार सामग्री की भी वीडियोग्राफी साथ करें, ताकि उम्मीदवारों के चुनाव खर्च में चुनाव प्रक्रिया के प्रचार-प्रसार गतिविधियों को शामिल किया जा सके। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सिराज खान, चुनाव कानूनगो सुनील कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed