{"_id":"5e90ad208ebc3e72b7540f2b","slug":"do-not-make-the-hospital-a-referral-center-only-jind-news-rtk550329851","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल सर्जन की चिकित्सकों को दो-टूक, अस्पताल को केवल रेफरल सेंटर न बनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल सर्जन की चिकित्सकों को दो-टूक, अस्पताल को केवल रेफरल सेंटर न बनाएं
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
रजिस्टर में एंबुलेंस का दर्ज डाटा चेक करते सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान।
- फोटो : Jind
Link Copied
सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान ने इमरजेंसी और अन्य वार्डों में ड्यूटी देने वाले चिकित्सकों को साफ निर्देश दिए हैं कि जब तक संभव हो मरीज का यहीं पर इलाज करों। उन्हें बेवजह रेफर करके परेशान न करो। अगर चिकित्सक को बीमारी नहीं समझ में आ रही है तो वह अपने सीनियर या किसी विशेषज्ञ को बुलाकर सलाह कर सकता है। मरीज को रेफर करने से पहले सीनियर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह जरूरी है। सिविल सर्जन ने शुक्रवार को नागरिक अस्पताल के हर वार्ड का दौरा किया।
विज्ञापन
उन्होंने इमरजेंसी में दाखिल मरीजों से भी बात की। उनको दिए जा रहे इलाज व दवाइयों के बारे में मौजूद चिकित्सकों से जानकारी ली। उन्होंने मौके पर एक सीनियर चिकित्सक को बुलाकर इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों की मदद करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हमारा फर्ज लोगों की जान बचाना है। हमें केवल अपने समय के अनुसार ड्यूटी नहीं करनी है, बल्कि इसको समाजसेवा समझकर लोगों की भलाई के कार्य करने हैं। इसके बाद सिविल सर्जन ने एंबुलेंस सेवा के बारे में जानकारी ली। यहां ड्यूटी दे रहे अधिकारियों से पूछा कि एंबुलेंस कहां-कहां गई हैं। कितने चक्कर लगाए हैं। सिविल सर्जन ने आइसोलेशन वार्ड के साथ-साथ अन्य वार्डों का भी दौरा किया। उन्होंने नागरिक अस्पताल के बाहर लगे वॉक टर्नल का भी निरीक्षण किया। जांच की कि यह सही तरीके से काम कर रहा है या नहीं। उन्होंने एमएस डॉ. गोपाल गोयल को यहां दो कर्मचारियों की नियमित रूप से 24 घंटे ड्यूटी लगाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।