{"_id":"6abd5f40c33195fa7708ad4e","slug":"do-not-ignore-tb-symptoms-timely-testing-and-treatment-are-essential-jind-news-c-199-1-sroh1009-161301-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: टीबी के लक्षणों की अनदेखी न करें, समय पर जांच और इलाज जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: टीबी के लक्षणों की अनदेखी न करें, समय पर जांच और इलाज जरूरी
विज्ञापन
30जेएनडी40: स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत लोगों को टीबी के बचाव के लिए जागरूक करते हुए चिकि
जींद। टीबी के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब जींद की ओर से शांति नर्सिंग होम में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान उपचाराधीन मरीजों को टीबी के लक्षण, कारण, बचाव और समय पर जांच कराने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान डॉ. प्रियदर्शी व परमिंदर कौर ने मरीजों से संवाद करते हुए बताया कि टीबी से बचाव और उपचार के लिए बीमारी के प्रति जागरूकता जरूरी है। उन्होंने मरीजों को इसके प्रमुख लक्षणों और जांच की प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही समय पर उपचार शुरू करने और डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाएं लेने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि बीमारी के दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखने के लिए संतुलित दिनचर्या और उचित स्वास्थ्य देखभाल जरूरी है। इस दौरान उन्होंने आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने से संबंधित उपयोगी जानकारी भी साझा की।
विज्ञापन
इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष डॉ. सीमा मलिक ने अभियान के आयोजन के लिए डॉ. परमिंदर कौर और डॉ. प्रियदर्शी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्लब की ओर से समय-समय पर स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसे अभियानों का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना और जरूरी स्वास्थ्य जानकारी आमजन तक पहुंचाना है।