फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dnori siege to the villagers of the Bank, jind news, protest, Allegation

धनोरी के ग्रामीणों ने किया बैंक का घेराव

Sat, 03 Dec 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Sat, 03 Dec 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Dnori siege to the villagers of the Bank, jind news, protest, Allegation
हंगामा - फोटो : jind
पंजाब सीमा से सटे धनौरी गांव में लोगों ने अधिकारियों पर बाहरी लोगों को पैसा देने के आरोप लगाते हुए देर शाम हंगामा कर दिया। इस बैंक कर्मचारियों ने बैंक को अंदर से बंद किया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि छुट्टी होने के बाद लगभग शाम पांच बजे एक व्यक्ति बैंक में आया। जब ग्रामीणों ने उससे बैग चेक करवाने को कहा तो उसने मना कर दिया। इस पर ग्रामीणों को बैंक कर्मचारियों पर नोट बदलने का आरोप लगाया और ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों का रोष इतना बढ़ गया कि देर रात तक बैंक के बाहर जमे रहे और कर्मचारी बैंक के अंदर बंद रहे। ग्रामीणों को आरोप है कि संदिग्ध व्यक्ति रुपये बदलने के लिए आया था और इसमें बैंक मैनेजर की मिलीभगत है। सूचना मिलते ही गढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों का कहना है कि व्यक्ति करीब पांच बजे कार में सवार होकर गांव के ओबीसी में आया था। लेकिन वह करीब छह बजे बैंक से निकला। इस दौरान ग्रामीणों ने उसे रोक लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति को गढ़ी थाने में ले आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक एसडीएम किरण कुमार व एसएचओ रवीश कुमार मौके पर पहुंचकर लोगों को समझने की कोशिश में लगे रहे। ग्रामीणों की मांग है कि जब तक इस मामले की पूरी कार्रवाई नहीं होती उनका विरोध जारी रहेगा। यहां देर रात पथराव भी हुआ, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। हालांकि, पुलिस इससे मना कर रही है।

खनौरी ओबीसी शाखा से कर्मचारी यहां काम करने आया था, लेकिन लोगों को शक हुआ कि वह पैसे बदलवा रहा है। मामला शांत हो गया है। कोई पथराव नहीं हुआ।
रवीश कुमार, गढ़ी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed