फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   District level plot distribution ceremony today

Jind News: 9.11 करोड़ से एकलव्य स्टेडियम में बिछेगा सिंथेटिक ट्रैक

Mon, 10 Jun 2024 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 10 Jun 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
District level plot distribution ceremony today
09जेएनडी19: एकलव्य स्टेडियम जहां पर सिंथेटिक ट्रैक बिछाया जाना है। संवाद
जींद। एकलव्य स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बिछाने का खिलाड़ियों का सपना लंबे समय बाद पूरा होगा। इससे पहले नरवाना के नवदीप स्टेडियम में ही सिंथेटिक ट्रैक की जिले में सुविधा थी। जींद के खिलाड़ियों की यह लंबे अर्से की मांग थी। इस मांग को अब नगर परिषद जल्द ही पूरा करेगी। इसके लिए नगर परिषद ने टेंडर लगाए हैं।
विज्ञापन

स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बिछाने का कार्य लगभग 9.11 करोड़ रुपये की राशि से पूरा होगा। इसकी ऑनलाइन बिड दो जुलाई को खोली जाएगी। उसके बाद तकनीकी व फाइनेंसिलय बिड खोली जाएगी। जो भी एजेंसी शर्तों को पूरा करेगी उसको टेंडर अलॉट किया जाएगा। वर्क अलॉट होने के बाद संबंधित एजेंसी को लगभग छह महीने में सिंथेटिक ट्रैक बिछाना होगा। इसमें सब बेस, स्प्रिंकलर सिस्टम, प्राकृतिक घास, फुटपाथ और बाड़ लगाने समेत 400 मीटर आठ लेन सिंथेटिक, एथलेटिक ट्रैक शामिल हैं। नगर परिषद चुनाव से पहले शहर के विकास कार्यों के लिए 15 करोड़ की राशि मंजूर हुई थी, जिसमें एकलव्य स्टेडियम के सिंथेटिक ट्रैक के लिए छह करोड़ की राशि भी शामिल थी। ड्राइंग तैयार होने के बाद इसका एस्टीमेट नौ करोड़ से ज्यादा बना था। अब नगर परिषद ने सिंथेटिक ट्रैक बनवाने को लेकर 9.11 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
शहर में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा देने के लिए सरकार व जिला प्रशासन लगातार काम कर रहे हैं। लंबे समय से खिलाड़ियों की यह मांग थी। अब इस मांग को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसमें नगर परिषद ने सिंथेटिक ट्रैक बिछाने के लिए टेंडर लगाए हैं। 2 जुलाई को ऑनलाइन बिड खोलकर टेंडर प्रक्रिया को पूरा करवाया जाएगा। इसके बाद छह माह में यह काम पूरा करवाया जाएगा। -सतीश गर्ग, एक्सईएन, नगर परिषद जींद।

09जेएनडी19: एकलव्य स्टेडियम जहां पर सिंथेटिक ट्रैक बिछाया जाना है। संवाद

09जेएनडी19: एकलव्य स्टेडियम जहां पर सिंथेटिक ट्रैक बिछाया जाना है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed