फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   District level plot distribution ceremony today

Jind News: जिलास्तरीय प्लॉट वितरण समारोह आज

Mon, 10 Jun 2024 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 10 Jun 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
District level plot distribution ceremony today
जींद। जिले में 100-100 वर्ग गज के प्लॉट उनके मालिकों को सौंपने के लिए 10 जून को डीआरडीए सभागार समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यातिथि के रूप में राज्यमंत्री सीमा त्रिखा शिरकत करेंगी। कार्यक्रम में 132 परिवारों को प्लॉट कब्जा पत्र दिया जाएगा। जिले में जिन परिवारों को प्लॉट मिलेंगे उनको पंचायत विभाग ने चिह्नित कर लिया है।
विज्ञापन


डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि राज्यस्तरीय कार्यक्रम सोनीपत में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्यातिथि होंगे। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण डीआरडीए सभागार में दिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचायत विभाग ने जिले के ऐसे 132 परिवारों को चिह्नित कर लिया है, जिनको प्लॉट का अधिकृत पत्र दिया जाएगा। इनमें गांव रामराय के 27, गुरथली के 17 और 88 परिवार शामलों कलां के हैं, जिनको कब्जा पत्र दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सोनीपत में होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए डीआरडीए हॉल में बड़ी एलईडी लगाई जाएगी, ताकि मुख्यमंत्री लोगों की बातें आसानी से सुन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed