फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   District level four day sports competition from today

जिला स्तरीय चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता आज से

Fri, 09 Sep 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
District level four day sports competition from today
जींद। चार दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हो रही है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना दम दिखाएंगे।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता दस सितंबर को इंडस पब्लिक स्कूल जींद में लड़कों के वर्ग में वालीबाल, बैडमिंटन, काफ बाल, थ्रो बाल, फेंसिंग, कुश्ती व शरतंज के मुकाबले होंगे। इसके अलावा 13 सितंबर को लड़कियों के मुकाबले होंगे। इसके अलावा इंडस ग्लोबल अकादमी किनाना में दस सितंबर को हॉकी, योगासन, आर्चरी, शूटिंग, कराटे, ताइक्वांडो, टेबलटेनिस व बॉक्सिंग के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

वहीं लड़कियों के मुकाबले 13 को होंगे। आधारशिला पब्लिक स्कू ल में दस सितंबर को फुटबॉल, जिमनास्टिकए हैंडबाल व नेटबाल के मुकाबले होंगे। एकलव्य स्टेडियम में दस सितंबर को साइकिलिंग, खो-खो, एथलेटिक्स व जूडो के मुकाबले होंगे। वहीं 13 को लड़कियों के मुकाबले होंगे। एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जींद में दस सितंबर को स्केटिंग व रोलर हॉकी की प्रतियोगिता होंगी। 11 को लड़कियों के मुकाबले होंगे। एरोन पब्लिक स्कूल में दस सितंबर को लड़कों व 11 को लड़कियों की स्वीमिंग व वाटर पोलो प्रतियोगिता होंगी। राजकीय सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कू ल जींद में दस को लडक़ों व लड़कियों की बेसबाल व सॉफ्टबाल प्रतियोगिता के मुकाबले होंगे। 11 को लड़कियों की व 12 को लड़कों की क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। दस सितंबर को लड़कों की व 13 को लड़कियों की टेनिस प्रतियोगिता होंगी। बराह खुर्द स्थित महासिंह मैमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11 को लड़कों व 13 लड़कियों की कबड्डी की प्रतियोगिता होगी। वहीं सेक्टर नौ स्थित आदर्श अखाड़ा में दस सितंबर को लड़कों व 12 को लड़कियों की कुश्ती की प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार से जिला स्तरीय खेलकू द प्रतियोगिता शुरू हो रही हैं, जो 14 तक चलेंगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जो खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे, वह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं।
--सुमित्रा देवी, उप जिला शिक्षा अधिकारी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed