फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   District Council's, Chair, 19 Corps, Out of State, jind

जिला परिषद की कुर्सी की तेज हुई जंग, 19 पार्षद आउट ऑफ स्टेट

Fri, 14 Apr 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Fri, 14 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
District Council's, Chair, 19 Corps, Out of State, jind
राजनी‌ति - फोटो : demo pic
जिला परिषद चेयरपर्सन पदमा सिंगला के खिलाफ 26 में से 20 जिला पार्षदों द्वारा अविश्वास के शपथपत्र देने के बाद कुर्सी की जंग तेज हो गई है। वीरवार को 19 पार्षद परिवार सहित आउट ऑफ स्टेट चले गए। इससे मौजूदा चेयरपर्सन पदमा सिंगला की कुर्सी पर खतरा बढ़ गया है। पार्षदों का कहना है कि वे किसी एक उम्मीदवार के लिए, बल्कि चेयरपर्सन पदमा सिंगला के खिलाफ एकजुट हैं।
विज्ञापन


जिला परिषद चेयरपर्सन की कुर्सी महिला के लिए आरक्षित होने के कारण हालांकि मुकाबला कुछ ढीला है। फिलहाल 11 महिलाएं जिला परिषद की सदस्य हैं, जिनमें से दो-तीन के नाम चेयरपर्सन के लिए आगे आ रहे हैं। इस बार गणित त्रिकोणीय हो सकता है। ऐसे में पार्षदों की लोबिंग तेज हो गई है। अब इन दोनों उम्मीदवारों के साथ वार्ड-12 से गुंजन दलाल का नाम भी आगे चल रहा है। इसके अलावा, वार्ड-19 की पार्षद गीता ने भी अपना दावा मजबूत किया है। अब इसका फैसला प्रशासन द्वारा चुनाव की तारीख तय होने के बाद ही होगा। गौरतलब है कि पदमा सिंगला मात्र एक मत से जीतकर 15 मार्च 2016 को चेयरपर्सन बनी थीं। उनका सीधा मुकाबला वार्ड-25 से प्रवीण देवी से था।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री की भूमिका फिर होगी अहम 
केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की भूमिका इस बार होने वाले चुनाव में भी महत्वपूर्ण होगी। पिछले चुनाव में चौधरी बीरेंद्र सिंह के प्रयासों से ही उनके खासमखास विनोद सिंगला की पत्नी को चेयरपर्सन का पद मिला था। वहीं, उप प्रधान के पद पर काबिज हुए उम्मेद सिंह रेढू इनेलो समर्थक माने जाते हैं। उम्मेद सिंह रेढू ने स्वयं कहा है कि केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह और सांसद रमेश कौशिक ही प्रधान का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी विनय सिंह ने बताया कि पार्षदों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव सौंपे जाने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। अभी तारीख तय नहीं की गई है। जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed