फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   District Coordinator and Monitoring Committee meeting under the chairmanship of MP Ramesh Kaushik in Jind

Haryana: जींद पहुंचे सांसद रमेश कौशिक, बोले- भगवान से डरता हूं, इसलिए किसी अधिकारी का बुरा नहीं करना चाहता

Wed, 13 Sep 2023 10:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 13 Sep 2023 10:53 PM IST
सार

कई स्थानों पर विकास कार्य टेंडर प्रक्रिया में अटके होने से सांसद खफा हुए। जिला समन्वयक एवं निगरानी समिति की बैठक में अधिकारियों से बोले कि काम करवाओ, इसमें आपको फायदा तो है ही।

विज्ञापन
District Coordinator and Monitoring Committee meeting under the chairmanship of MP Ramesh Kaushik in Jind
जिला समन्वयक एवं निगरानी समिति की बैठक में भाग लेते सांसद और अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद में जिला समन्वयक एवं निगरानी समिति की बैठक में सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि भगवान से डरता हूं, इसलिए किसी अधिकारी का बुरा नहीं करना चाहता, लेकिन समय पर काम नहीं हो रहे हैं। इसलिए समय पर काम करवाओ।

विज्ञापन


वहीं, सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि इस पोर्टल ने तो लहू पी लिया। किसी भी काम का टेंडर इसमें फंसकर खड़ा हो जाता है, जिसमें बहुत ज्यादा समय लग जाता है। इसका काेई कमेटी बनाकर हल निकालना चाहिए। दोनों ही सांसदों ने अधिकारियों से जल्द चुनाव का हवाला देते हुए बचे हुए सभी विकास कार्य जल्द करवाने के निर्देश दिए। सांसद रमेश कौशिक ने बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन


पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अधिकारी से एमपी लैंड के तहत 10 लाख की राशि खर्च नहीं होने पर जवाबतलबी करते हुए सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि आपके पास काफी काम बाकी हैं, इन पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। जवाब सुनने से पहले सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि काम करवाओ, इसमें आपका भी फायदा है। यह किसी से छिपा हुआ नहीं है। इस पर बैठक में मौजूद सभी लोग हंसने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बीडीपीओ जुलाना से भी जवाबतलबी की, लेकिन उनको पूरे मामले का पता ही नहीं था। सांसद ने कहा कि भगवान से डरता हूं, इसलिए किसी अधिकारी का बुरा नहीं करना चाहता। काम करो, ताकि किसी गरीब आदमी का भला हो जाए, जिले में विकास के कार्य पूरे हों। बैठक में डीसी मोहम्मद इमरान रजा, एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ, जिला परिषद सीईओ डॉ. किरण सिंह, जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बैनिवाल, शुगर मिल एमडी प्रवीण कुमार, एसडीएम मनीष फौगाट, गुलजार मलिक, अंकित चौकसे, नमीता, परमेश कुमार, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजू मोर, जिला महामंत्री डॉ. राज सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष अमरपाल राणा, ओपी पहल भी मौजूद रहे।

जिला खेल अधिकारी से सांसद बृजेंद्र बोले- आपको शक्ल देखने के लिए नहीं बुलाया
सांसद बृजेंद्र सिंह ने जब जिला खेल अधिकारी से ओपन जिम के बारे में उचाना विधानसभा क्षेत्र के कार्याें के बारे में पूछा तो उनको कुछ पता ही नहीं मिला। जिला खेल अधिकारी ने कहा कि उन्होंने अभी कार्यभार संभाला है। संसद ने कहा कि कार्यभार तो अभी डीसी ने भी संभाला है, ऐसे जिम्मेदारी से बचा नहीं जा सकता। सांसद ने कहा कि फिर आप ऑफिस में ही रहते, आपको शक्ल देखने के लिए नहीं बुलाया है।

सांसद बृजेंद्र बोले- इस पोर्टल ने तो लहू पी लिया
सांसद बृजेंद्र सिंह ने जब अधिकारियाें से उचाना विधानसभा क्षेत्र के लिए दिए गए वाटर टैंक के टेंडरों के बारे में पूछा तो अधिकारियों ने पोर्टल पर टेंडर छोड़ने की बात कही। इस पर सांसद ने कहा कि इस पोर्टल ने भी लहू पी लिए। उनकी ग्रांट के सवा करोड़ रुपये इसी पोर्टल में अटके पड़े हैं।

सांसद बृजेंद्र बोले, हिसार-जींद में लागत का अंतर दोगुना, फंस जाओगे
गांवों में ओपन जिम और वाटर टैंक बनवाने के मामले में सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि जो काम हिसार में दो लाख आठ हजार रुपये में हो रहा है, वही काम जींद में तीन लाख 96 हजार रुपये में हो रहा है। जींद और हिसार एक-दूसरे से सटे हुए हैं। ऐसे में अधिकारी यह ध्यान रखें कि इतना अंतर उनके लिए मुसीबत पैदा कर सकता है। इसका कभी भी ऑडिट हो सकता है। वह जानते हैं कि ऐसा कैसे हो रहा है, वह भी कुछ साल पहले अधिकारी रह चुके हैं, इसलिए इतने भारी अंतर के कारण अधिकारी कभी भी फंस सकते हैं।


चार सड़कों का किया उद्घाटन
सांसद रमेश कौशिक ने अकालगढ़ से बुढ़ाखेड़ा, पिल्लूखेड़ा से भैरोखेड़ा, कालवा से हाट, सफीदों रोड जींद से कुरड़ तक लगभग 39 किलोमीटर लंबी सड़क का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कह कि रोहतक रोड पर संत शिरोमणि कबीर चौक का निर्माण जल्द करवाया जाएगा। आमजन को प्रत्येक सुविधा मुहैया करवाना हम सबकी नैतिक जिम्मेवारी है, ताकि किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed