फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   dispute, dead case, jind

मृतका के परिजनों ने गीता जयंती समारोह में काटा बवाल

Fri, 09 Dec 2016 12:46 AM IST
jind
jind Updated Fri, 09 Dec 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
dispute, dead case, jind
गीता जयंती समारोह में पहुंचकर हंगामा करते हुए महिला के परिजन। - फोटो : bureau
जुलाना में तीन दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मां-बेटी के जलने के मामले में मायका पक्ष के लोगों ने बृहस्पतिवार को जींद पहुंचकर जमकर हंगामा किया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर रानी तालाब पर पहुंचे और जुलाना थाना प्रभारी पर आरोपियों की गिरफ्तारी में ढील बरतने का आरोप लगाकर मार्ग को बाधित कर दिया। जहां पर पुलिस ने अधिकारियों से मिलवाने का आश्वासन देकर जाम को खुलवाया, लेकिन परिजन वहां से नारेबाजी करते हुए रंगशाला में चल गीता जयंती समारोह में पहुंच गए। जहां पर पहुंचते ही परिजनों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। परिजनों के गीता जयंती समारोह पर पहुंचने पर प्रशासन के हाथ पांव फुल गए। इसके बाद डीसी ने परिजनों से बातचीत करके एसएसपी कार्यालय में बुला लिया। इसके बाद लगभग आधा घंटे तक डीसी विनय सिंह ने परिजनों से बातचीत की। इसके बाद परिजनों ने मामले की जांच पर असंतोष जताने पर इसकी जांच डीएसपी हेडक्वार्टर कुलवंत बिश्नोई को सौंप दी।
विज्ञापन

 गांव ईगराह निवासी वजीर सिंह के साथ सैकड़ों लोग ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर जींद पहुंचे। जहां पर वजीर सिंह ने बताया कि उसकी बेटी रीतु की शादी जुलाना नवीन के साथ हुई थी। इसके बाद से ही ससुरालीजन उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। अब वह पैसों व गाड़ी की डिमांड कर रहे थे, लेकिन डिमांड पूरी नहीं होने पर उसकी बेटी रीतु व दोहती मधु की पहले तो हत्या कर दी और उसके आत्महत्या दिखाने के लिए दोनों के शवों पर तेल छिड़कर आग लगा दी। इस मामले में पति नवीन, जेठ हरदीप, जेठानी नीलम, ननद सुषमा, पूनम, मनजीत तथा उनके पतियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन इस मामले के अन्य आरोपियों को जुलाना थाना प्रभारी रामनिरस सिंह आनाकानी कर रहे हैं। इसलिए जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और जुलाना थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस दौरान परिजनों ने बताया कि जुलाना के डीएसपी वीरेंद्र सिंह भी इस मामले की जांच को सही तरीके से नहीं कर रहे हैं। इसके बाद डीसी ने लगभग आधा घंटे तक परिजनों की सुनी और उसके बाद परिजनों से पूछा कि वह किस अधिकारी से जांच करवाना चाहते हैं। इसके बाद डीसी विनय सिंह ने इस मामले की जांच डीएसपी हेडक्वार्टर कुलवंत बिश्नोई को सौंप दी। इस दौरान डीसी विनय सिंह ने परिजनों से आह्वान किया कि पुलिस की हर जांच में वह सहयोग करें।
विज्ञापन


सरिये से वार करके पहले की हत्या, उसके बाद लगाई आग
डीसी विनय सिंह को मृतका रितु के पिता महेंद्र सिंह ने बताया कि घटना स्थल को देखने से स्पष्ट होता है कि उसकी बेटी की हत्या की गई है। आरोपियों ने पहले तो उसकी बेटी की सरिये से शरीर पर वार करके हत्या की और उसके बाद उसकी बेटी व दोहती पर तेल छिड़कर आग के हवाले कर दिया। महेंद्र सिंह ने सवाल उठाया कि अगर मकान के अंदर ही आग लगाई होती तो घर का अन्य सामान भी आग लगती, लेकिन वहां पर कुछ भी नहीं जला हुआ है। घटना स्थल पर बिखरे तेल में भी खून बह रहा था। उसने आरोप लगाया कि उसकी बेटी व दोहती की पहले तो योजनाबंद तरीके से हत्या की और उसके बाद आत्महत्या दिखाने के लिए आग लगा दी। डीसी विनय सिंह ने कहा कि महिला के मायका पक्ष के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। इस दौरान परिजनों ने पुलिस की जांच दूसरे अधिकारी से करवाने की मांग की थी। इसलिए जांच को डीएसपी हेडक्वार्टर को दे दी है। मामले में सभी को न्याय दिया जाएगा और किसी के साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed