फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Discussion on education system and AI in the seminar, scholarships for meritorious students

Jind News: विचार गोष्ठी में शिक्षण व्यवस्था और एआई पर मंथन, मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति

Mon, 07 Sep 2026 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Discussion on education system and AI in the seminar, scholarships for meritorious students
नरवाना। मानव मित्र मंडल शाखा नरवाना, हिंदी विभाग एसडी महिला महाविद्यालय और बैंक ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में एसडी महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी एवं छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन और मानव मित्र मंडल के संस्थापक प्रो. रामरत्न को पुष्पांजलि अर्पित की गई। डॉ. शालू गर्ग ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम की शुरुआत गायक राहुल शर्मा के प्रेरणा गीत से हुई। केएम राजकीय महाविद्यालय के प्रो. राजेश श्योकंद ने कृत्रिम मेधा (एआई) और वर्तमान शिक्षण प्रणाली पर उसके प्रभावों पर विचार रखे। प्राचार्य बलजीत गोयत ने शिक्षा के उत्थान में आधारभूत ढांचे और प्रौद्योगिकी की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बेहतर बुनियादी सुविधाओं के बिना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संभव नहीं है। सेवानिवृत्त शिक्षक व साहित्यकार रामफल खटकड़ ने शिक्षक और साहित्यिक सृजनशीलता पर विचार रखे। साहित्यकार असीम राणा ने कविता के माध्यम से शिक्षक का गुणगान किया। प्रो. रमेश ने वास्तविक शिक्षक के गुणों और उसकी जिम्मेदारियों को रेखांकित किया। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों मोक्ष, मनीता, खुशी और कोमल को 5100-5100 रुपये की छात्रवृत्ति व उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य वीरेंद्र मलिक ने सभी का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed