{"_id":"6841e0c6805d515fd109fa0a","slug":"discussion-on-developing-the-university-as-a-model-of-cleanliness-jind-news-c-199-1-sroh1006-135851-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: विश्वविद्यालय को स्वच्छता के मॉडल के रूप में विकसित करने पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: विश्वविद्यालय को स्वच्छता के मॉडल के रूप में विकसित करने पर मंथन
Thu, 05 Jun 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
05जेएनडी27-सीआरएसयू में कुलपति डॉ. रामपाल सैनी से मुलाकात करते स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्
जींद। स्वच्छता पखवाड़े के तहत प्रदेश को स्वच्छ करने के मिशन पर निकले स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उप चेयरमैन सुभाष चंद्र ने वीरवार को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) के कुलपति डॉ. रामपाल सैनी से उनके कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने विश्वविद्यालय को स्वच्छता के एक मॉडल के रूप में विकसित करने पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने छात्रों और कर्मचारियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करने और उन्हें स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने पर अपनी बात रखी। उन्होंने विश्वविद्यालय में कचरा, प्लास्टिक का उपयोग कम करने और जल संरक्षण जैसी गतिविधियों में भाग लेने के लिए समाज के नामचीन व्यक्तियों जैसे खिलाड़ी, लोक कलाकार, पूर्व सैनिक आदि का सहयोग लेने की बात कही।
साफ-सफाई की हो समीक्षा
वीसी डॉ रामपाल सैनी ने कहा कि विश्वविद्यालय ने ग्रीन कैंपस-क्लीन कैंपस योजना के तहत विभागों में साफ-सफाई की स्थिति की समीक्षा करने की योजना बनाई है। समीक्षा के आधार पर विभागों को रेटिंग दी जाएगी। इसके लिए एक कमेटी बनाई जाएगी जो इसे लेकर विभागों की ओर से किए गए प्रयास को रेटिंग देगी। बेहतर रेटिंग हासिल करने वाले विभाग पुरस्कृत किए जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर को हरा-भरा करने के साथ ही सफाई को लेकर कार्ययोजना तैयार की है, जिसके मुताबिक परिसर को प्लास्टिक-फ्री किया जाएगा। यह कमेटी परिसर का मुआयना करेगी। विश्वविद्यालय के कचरे को एकत्र करके जैविक खाद तैयार की जाएगी। इस अवसर पर लोक कलाकार पद्मश्री विजेता महावीर गुड्डू, एसबीएम के मीडिया समन्वयक पवन शर्मा, प्रोफेसर डॉ. बलराम शर्मा, रवि कुमार मौजूद रहे।