फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Discussion done regarding Kayakalp assessment, private rooms inspected

Jind News: कायाकल्प असेसमेंट को लेकर किया मंथन, जांचे प्राइवेट रूम

Fri, 16 May 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 16 May 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Discussion done regarding Kayakalp assessment, private rooms inspected
16जेएनडी13-नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य अ​धिकारियों के साथ बैठक करते हुए डीजी हेल्थ डॉ. अनिल बि
जींद। जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार स्वास्थ्य विभाग कार्यरत है। इसी के चलते नागरिक में शुक्रवार को डीजी हेल्थ डॉ. अनिल बिरला पहुंचे और मरीजों को निकट भविष्य में उपलब्ध करवाए जाने वाले प्राइवेट रूम को जांचा।
विज्ञापन

इससे पूहले पहले डॉ. अनिल बिरला ने ट्रेनिंग सेंटर में कायाकल्प असेसमेंट को लेकर बैठक की। सवा घंटे तक चली बैठक में डॉ. बिरला ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर दिशा-निर्देश दिए। सुविधाओं के अभाव में मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाए। डॉ. बिरला ने निरीक्षण के दौरान नागरिक अस्पताल के सभी शौचालयों की सफाई व्यवस्था का देखा। जहां कमियां रहींं, उन्हें तुरंत दुरुस्त करवाने के लिए सिविल सर्जन को निर्देश दिए।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के पुराने भवन के तीसरे तल पर पांच स्पेशल वार्ड हैं। इन स्पेशल वार्डों की जांच के लिए डीजी हेल्थ ने दौरा किया और तैयारी को देखा। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में अन्य सुविधाओं की जांच की। उन्होंने मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए चिकित्सकों के साथ बैठक की। इसमें मरीजों और उनके तीमारदारों से अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में इमरजेंसी व पुराने भवन का दौरा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पाले राम, डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला, एमएस डॉ. अरविंद और डिप्टी सीएमओ डॉ. रमेश पांचाल भी मौजूद रहे।

विश्व डेंगू दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत
विश्व डेंगू दिवस पर शनिवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनकी अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली और डिप्टी सिविल सर्जन मलेरिया डॉ. बिजेंद्र ढांडा ने की। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक डॉ. अनिल बिरला ने शिरकत की। सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली ने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि धरातल स्तर पर लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करने का कार्य करेंगे।

----------
अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए चिकित्सकों के साथ बैठक की गई है। नागरिक अस्पताल में सुविधाओं के लिए एस्टीमेट मुख्यालय भिजवाने की बात कही है। डॉ. अनिल बिरला, डीजी हेल्थ, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed