{"_id":"6a8c99146c7eecfedf0ec4f4","slug":"discipline-and-positive-thinking-will-lead-to-success-principal-jind-news-c-199-1-sroh1006-159020-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुशासन और सकारात्मक सोच से मिलेगी सफलता : प्राचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुशासन और सकारात्मक सोच से मिलेगी सफलता : प्राचार्य
विज्ञापन
फोटो 24जेएनडी06-हिंदू कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद स्टाफ और छात्राएं। स्रोत
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में प्रथम वर्ष की स्नातक छात्राओं के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित छात्राओं को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, नियमों, व्यवस्थाओं, विभिन्न सेल एवं समितियों व सह-शैक्षणिक गतिविधियों से परिचित करवाना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने नए शैक्षणिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्राओं को अनुशासन, नियमितता, परिश्रम और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय केवल शैक्षणिक ज्ञान प्रदान करने का केंद्र नहीं, बल्कि छात्राओं के व्यक्तित्व निर्माण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
समन्वयक डॉ. गीता गुप्ता ने आईक्यूएसी की भूमिका के बारे में जानकारी दी। रितु ने वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से महाविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों की झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकोष्ठों और समितियों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
छात्राओं को स्टूडेंट वेलफेयर, ग्रीवांस रिड्रेसल, इंटर्नशिप, एंटी रैगिंग सेल, महिला प्रकोष्ठ, छात्रवृत्ति योजनाओं, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, परीक्षा प्रणाली और टाइम टेबल से अवगत कराया गया। इसके अलावा सांस्कृतिक गतिविधियों, कॅरिअर काउंसिलिंग एवं प्लेसमेंट, निशुल्क कोचिंग, एनएसएस, एनसीसी, रेडक्रॉस, रेड रिबन क्लब, एंटी ड्रग अवेयरनेस सेल, लाइब्रेरी, मानसिक स्वास्थ्य, फैशन डिजाइनिंग, खेलकूद, ईडीसी और एलएमएस की सुविधाओं की जानकारी भी छात्राओं को दी गई।