फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dirty and gun culture songs of all artists should be banned: Khap Panchayat

सभी कलाकारों के गंदे व गन कल्चर के गाने प्रतिबंधित हों : खाप पंचायत

Sun, 23 Mar 2025 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Dirty and gun culture songs of all artists should be banned: Khap Panchayat
जींद। सरकार के गन कल्चर गानों पर प्रतिबंध लगाने के फैसले का खाप पंचायतों ने स्वागत किया है। इससे बच्चों की सकारात्मक सोच बढ़ेगी। गन कल्चर गानों पर पाबंदी के साथ-साथ अश्लीलता परोसी जा रही है। गानों के माध्यम से उन गानों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए जिन्हें घर बैठ कर परिवार सुन नहीं सकता है।
विज्ञापन

कंडेला खाप पंचायत के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला, माजरा खाप पंचायत जींद के प्रधान गुरविंदर सिंह संधू व जुलाना बाराह के प्रधान बसाऊ राम लाठर ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार एक ही कलाकार के गानों पर प्रतिबंध न लगाते हुए सभी कलाकारों के गंदे व गन कल्चर संबंधित सभी गानों पर प्रतिबंध लगाए। चाहे कोई भी कलाकार हो, गंदा गाने की किसी को अनुमति नहीं होनी चाहिए। गंदा गाने वाले कलाकारों को लताड़ते हुए खापों ने कहा कि ऐसे गाने बनाए ही क्यों जा रहे हैं, जिन्हें घर बैठकर एक साथ सुना व देखा नहीं जा सकता है। कलाकार समाज को सही दिशा दिखाने का काम करते हैं। गंदे गाने से हरियाणवी संस्कृति धूमिल हो रही है। पूनिया खाप प्रवक्ता जितेंद्र छात्तर, सहरावत खाप के प्रवक्ता महेंद्र सिंह ने कहा कि जिन गानों से हरियाणवी संस्कृति धूमिल हो रही है, उन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए और ऐसे लोगों पर मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। खाप पंचायतों को भी निर्णय लेना पड़ेगा कि जो गंदा गाए, उसका बहिष्कार किया जाए और जो समाज को सही दिशा दे, समाज को उसे सम्मानित किया जाएगा। सरकार को इस मामले में एक जांच समिति बनानी चाहिए। जो भी गाना लॉन्च हो, उस समिति कि सिफारिश पर ही हो। यूटयूब पर उन सभी गानों को डिलीट किया जाए, जो गाने गंदे चल रहे हैं।
विज्ञापन

बाक्स
डीजे बजाने के लिए ली जाए 11 हजार रुपये सिक्योरिटी
खाप पंचायतों ने सरकार से मांग कन्है कि डीजे बजाने के लिए पुलिस प्रशासन से अनुमति लेनी चाहिए और 11 हजार रुपये सिक्योरटी रखी जानी चाहिए। यदि नियम भंग किया जाता है या गन फायर होता है सिक्योरिटी जब्त कर के मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। अशोभनीय गानों पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed