फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dial 112 policemen slept after taking out MDT device of car, head constable suspended

डायल 112 गाड़ी की एमडीटी डिवाइस निकाल कहीं जाकर सो गए पुलिसकर्मी, हेड कांस्टेबल निलंबित

Sun, 25 Jul 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dial 112 policemen slept after taking out MDT device of car, head constable suspended
24 जुलाई की रात में डायल 112 गाड़ी पर तैनात तीन पुलिस कर्मियों ने गाड़ी की डिवाइस निकालकर गाड़ी से दूर कहीं जाकर सो गए। इस दौरान रात को एएसपी नीतीश अग्रवाल ने गश्त की तो गाड़ी में कोई पुलिसकर्मी नहीं मिला। गाड़ी की लोकेशन जांचने वाला डिवाइस भी गायब मिला। इस पर बड़ी लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम ने गाड़ी पर तैनात इंचार्ज मुख्य सिपाही जितेंद्र को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया। सिपाही कृष्ण व चालक ईएचसी विनोद कुमार के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एएसपी सफीदों रात्रि गश्त के दौरान डायल 112 गाड़ी ईआरवी 381 पर तैनात तीन कर्मचारियोें को गैरहाजिर पाया। एएसपी सफीदों की सिफारिश पर गाड़ी के इंचार्ज मुख्य सिपाही जितेंद्र को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया और सिपाही कृष्ण कुमार और ड्राइवर ईएचसी विनोद कुमार के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों ने गाड़ी पर लगे एमडीटी डिवाइस को निकाल लिया और गाड़ी से बाहर जाकर कहीं सो गए। यह डिवाइस गाड़ी की लोकेशन देखने के लिए लगाई जाती है। डायल 112 सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस प्रोजेक्ट में शामिल सभी कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि यदि भविष्य में भी किसी कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान लापरवाही मिली तो उसके खिलाफ ठोस कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed